Sunday, February 21, 2021

सानवी का मना पहला जन्मदिन, परिवार में खुशी की लहर,जन्मदिन पर पठन-पाठन सामग्री का वितरण


मोतिहारी(ब्युरो चीफ)दैनिक अयोध्या टाइम्स।सानवी का पहला जन्मदिन  छोटा बरियारपुर स्थित त्रिपाठी निकेतन में मनाया गया। इस अवसर पर पूजा पाठ एवं बच्चों के बीच पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। वही पत्रकार शशांक त्रिपाठी ने बताया कि बच्चियां हर क्षेत्र में आगे निकल रही है। चाहे वह पढ़ाई का क्षेत्र हो ,खेल का क्षेत्र हो, नौकरी का क्षेत्र हो इसके साथ साथ सभी क्षेत्रों में बच्चियां आगे निकल रही है। जिससे अपने परिवार के साथ साथ गांव ,जिला, राज्य ,देश का नाम रोशन कर रही है। बच्चे को सही संस्कार अगर दिया जाए तो वह अवश्य ही अपने समाज का नाम रोशन करेगा। बच्चे देश के भविष्य होते हैं। इसलिए माता पिता का भी कर्तव्य है कि बच्चों को सही संस्कार ,सही दिशा दे। मौके पर ज्ञानेश्वरी देवी ,अमित तिवारी, कुमारी स्नेह लता, नितेश्वर दुबे ,नीतू दुबे ,कशिश दुबे ,आकृति कुमारी, नमन कुमार, मनीषा त्रिपाठी ,अशोक तिवारी, रजनी तिवारी, श्रीयांसी ,दिव्यांशी, मिस्टी, निक्कू गौतम, दीपक गौतम, दिवाकर गौतम, ओम सहित परिवार के सदस्य और बच्चे उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment