Thursday, February 18, 2021

भाजपा महिला मोर्चा का नियामतपुर में सम्मेलन आयोजन


नियामतपुर : गुरुवार को कुल्टी विधानसभा के नियामतपुर में एक दिवसीय महिला कर्मी सम्मेलन का आयोजन हुआ। जहां सैंकड़ो की संख्या में महिला कार्यकर्ता उपस्थित थी। साथ ही कुल्टी विधानसभा संयोजक राजेश सिन्हा, सह संयोजक शिल्पी राय, मण्डल एक महिला मोर्चा अध्यक्ष मौसूमी लायक, मण्डल 2 के मौसूमी मोदी, मण्डल 3 की सोनाली बाउरी, मण्डल 4 की रूपा दास, कुल्टी ऑब्सर्वकर प्रियंका आचार्या आदि उपस्थित थे। सम्मेलन को संबोधित करते हुए संयोजक राजेश सिन्हा ने कहा कि आज महिला पूरे दुनिया मे पुरुषों के साथ कदम से कदम मिला कर चल रही है। वहीं आज भाजपा के साथ साथ बंगाल में भी महिलाओं को आगे आना है और भाजपा महिला मोर्चा की संगठन और मजबूत करना है। और रही राज्य में भाजपा का आना तो वो 2021 में निश्चित है। जहां आप महिलाओं को भी नेतृत्व करना होगा।

No comments:

Post a Comment