Tuesday, February 2, 2021

अज्ञात वाहन की चपेट में आने से दंपति घायल

दैनिक अयोध्या टाइम्स, संवाददाता राम कुमार यादव कप्तानगंज,बस्ती। हाईवे पर खजुहा के पास मोटरसाइकिल सवार दंपति को अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए।

बताते चलें कि कप्तानगंज थाना क्षेत्र के खजुहा गांव के पास मोटरसाइकिल से दिल्ली से अपने ग्राम डीह जीवा थाना हथौड़ी मुजफ्फरपुर बिहार जा रहे अचानक ही दंपति की मोटरसाइकिल में किसी अज्ञात वाहन ने ठोकर मार दी। जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने  पुलिस और एंबुलेंस को सूचना दी। लेकिन सूचना के घण्टे भर बाद भी नहीं पहुंची एंबुलेंस मौके पर पहुंची पुलिस ने महिला को अस्पताल पहुंचाया।जहां डॉक्टर ने  प्राथमिक उपचार कर  जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया।

No comments:

Post a Comment