Sunday, February 28, 2021

श्री राम जन्मभूमि मंदिर नव निर्माण निधि समर्पण का महाअभियान में श्री राम भक्तों ने बढ़कर हिस्सा लिया

महुआ (वैशाली) अनुमंडल संवाददाता राकेश कुमार सिंह दैनिक अयोध्या टाइम्स।

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर  नव निर्माण निधि समर्पण का महाअभियान में श्री राम भक्तों ने बढ़कर हिस्सा लिया है। अंतिम दिन (15जनवरी से 27फरवरी 2021) राजापाकड़ प्रखंड के अभियान प्रमुख चंदन पंडित जी, प्रखंड सह अभियान प्रमुख हिमांशु नाथ सिंह जी, प्रखंड मीडिया प्रभारी रवि गौरव जी के सार्थक प्रयासों से समस्त रामभक्तों की टोलियो ने प्रखंड स्तरीय जनसंपर्क किया। राम बिरना लखनसेन से समाजसेवी श्रीमान पुरुषोत्तम कुमार  उर्फ "चुनचुन" जी ने ₹11100/–, कर्णपुरा से धीरेन्द्र कुमार मिश्रा जी ने ₹11000/–, विष्णुपुर बिलंदपुर से ब्रजेश कुमार सिंह जी ने ₹5100/–, शिवजी सिंह जी ने ₹1100/– लगुराव से सन्नी सिंह जी ने ₹5100/– एवम बेलकुंडा से पप्पु सहनी जी ने ₹5100/–की धन राशि समर्पित किया।

   इस महाअभियान में शामिल प्रशांत सिंह, संजय झा, सुबोध कुमार सिंह, उज्ज्वल सिंह छोटू, परितोष, ओमप्रकाश पासवान, उत्तम, गोविन्द, धर्मवीर यादव,सोहन राम सहित अन्य रामभक्त शामिल थे।

No comments:

Post a Comment