Thursday, November 4, 2021

**मेरी भारत माता**

   मेरी भारत माता,

तुम हो वीरों की गाथा,
तुम को सत सत नमन,
तुम को शत शत वंदन,
    मेरी भारत माता,
तुम हो हम सब की माता,
तेरे चरणों में शीश झुकाता,
  तुम को शत शत वंदन,
     मेरी भारत माता,
   तुमसे है मेरा नाता,
 तुमको शत-शत नमन,
 तुमको शत-शत वंदन,
 तु महान है मां, 
 देश की रक्षा के लिए,
 कई वीर जवानों ने,
 अपने प्राण दिए मां,
  उन शहीदों को भी,
    शत शत नमन,
   मेरी भारत माता,
 तुमको शत-शत वंदन!

        प्रस्तुति
     कृष्णा चौहान

No comments:

Post a Comment