Sunday, November 28, 2021

मुजफ्फरपुर में नवनिर्वाचित मुखिया पर फायरिंग,

    बाल-बाल बचीं:जीत का सर्टिफिकेट लेकर पति के साथ लौट रही थीं, अपराधी बोला- तुमको मुखियायिन नहीं रहने देंगे।

(रवि कुमार भार्गव ब्यूरो चीफ अयोध्या टाइम्स बिहार) मुजफ्फर


पुर में पंचायत चुनाव की गिनती खत्म होने के बाद शुक्रवार देर रात नवनिर्वाचित मुखिया पर बदमाशों ने हमला कर दिया। इसमें वह बाल-बाल बच गईं। घटना गायघाट थाना क्षेत्र के मकरंदपुर गांव की है। यहां लक्ष्मणनगर पंचायत की नवनिर्वाचित मुखिया अनामिका देवी और उनके पति अशोक कुमार पर ताबड़तोड़ फायरिंग की गई। वे दोनों जीत का सर्टिफिकेट लेकर कार से अपने घर की ओर जा रहे थे। तभी उन पर हमला हुआ। फायरिंग करने वाले अपराधियों ने कार के सामने से गोली चलाई है। इसमें गोली गाड़ी का शीशा भेदते हुए सीट में लगी है। मौके से 2 खोखा बरामद किया गया है। घटना के संबंध में गायघाट पुलिस का कहना है, 'मामले की छानबीन की जा रही है।' मुखिया पति अशोक कुमार ने गायघाट थाना में एप आई आर दर्ज कराने के लिए लिखित शिकायत की है। इसमें उन्होंने दो लोगों को नामजद किया है। शिकायत में उन्होंने बताया है, 'गायघाट इलाके के लक्ष्मण नगर के रहने वाले हैं। पत्नी अनामिका देवी मुखिया पद की उम्मीदवार थी। शुक्रवार को मुखिया पद के लिए निर्वाचित हुई है। जिसका प्रमाण पत्र मतगणना स्थल से लेकर हम लोग लौट रहे थे। इस बीच मकरंदपुर स्थित अपने समर्थक विकास सिंह से मिलने के लिए रुक गए। वहां से देर रात करीब 11 बजे निकले। इस बीच बदमाशों ने गाड़ी पर फायरिंग कर दी। इसमें दोनों बाल-बाल बच गए। गोली कार के शीशा को भेदते हुए सीट में लगी। बदमाशों ने धमकाया कि तुमको मुखियायिन नहीं रहने देंगे, तुम्हें जान से मार देंगे।' इधर, विकास ने भी आरोपी पक्ष पर फायरिंग करने की बात कही है। उसने कहा, 'दोनों के ऊपर 10 राउंड फायरिंग की गई है। गोली कार पर लगी है।'

No comments:

Post a Comment