Friday, February 11, 2022

वजह

मुस्कुराहट की वजह बनो

क्यों दर्द की वजह बनते हो ?
मोहब्बत की वजह बनो
क्यों नफरत की वजह बनते हो ?
जीने की वजह बनो
क्यों मृत्यु की वजह बनते हो ?
निभाने की वजह बनो
क्यों बिखरने की वजह बनते हो ?
हंसने की वजह बनो
क्यों रुलाने की वजह बनते हो ?
दोस्ती की वजह बनो
क्यों दुश्मनी की वजह बनते हो ?
सम्मान की वजह बनो
क्यों अपमान की वजह बनते हो ?
आशा की वजह बनो
क्यों निराशा की वजह बनते हो ?
जीताने की वजह बनो
क्यों हराने की वजह बनते हो ?

राजीव डोगरा

No comments:

Post a Comment