Wednesday, February 10, 2021

नालंदा में प्रेमिका के साथ पकड़ा गया प्रेमी, पति ने दोनों को काट डाला,हुआ फरहार

 बिहार(ब्युरो चीफ) दैनिक अयोध्या टाइम्स।प्रेमिका की शादी के कई सालों बाद भी प्रेमी नहीं माना। वैलेंटाइन सप्ताह में वह उससे मिलने उसकी ससुराल जा पहुंचा। दोनों को घर के अंदर कमरे में साथ देख कर पति का गुस्सा सातवें आसमे पर चढ़ गया। उसने पत्‍नी व उसके प्रेमी की वहीं काटकर हत्‍या कर दी। इसके बाद पूरा परिवार दोनों के शवों को वहीं छोड़कर फरार हो गया। घटना नालंदा के थरथरी थाना क्षेत्र के रूपन बीघा गांव में बुधवार की सुबह हुई।रूपन बीघा गांव के रहने वाले सबलू यादव की पत्नी रेखा देवी की हत्या उसके प्रेमी निशांत कुमार उर्फ छोटू के साथ बुधवार की सुबह पति व ससुराल वालों ने कर दी। रेखा एवं निशांत के शव घर के कमरे में जमीन पर पड़े मिले। हत्या में प्रयुक्त फाबड़े को हत्‍यारों ने पीनी से धोकर छिपा दिया था, जिस पुलिस ने कमरे से पास से बरामद कर लिया है। रेखा के पति समेत घर के सभी सदस्य फरार हैं।

मिली जानकारी के अनुसार रेखा का निशांत के साथ शादी के पहले से ही प्रेम संबंध था। लेकिन परिवार वालों ने उसकी शादी सबलू से करा दी। 30 वर्षीया रेखा देवी की चार व तीन साल की दो संतानें भी हैं। इसके बाद भी दोनों का प्रेम संबंध कायम रहा। रेखा का मायका हिलसा थाना क्षेत्र के धरमपुर गांव में है। उसका प्रेमी भी उसी गांव का रहने वाला था। दोनों मौका निकाल कर गुपचुप मिलते रहते थे।

फतेपुर में फाँसी का फंदा लगाकर नवविवाहित महिला ने की आत्म हत्या

संवाद सूत्र पटेढ़ी बेलसर ।बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के मनोरा पंचायत के फतहपुर गांव में एक विवाहिता महिला ने घर के अंदर फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना के बाद पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम कराया। महिला के मामा ने उसके ससुराल पक्ष पर प्रताडऩा का आरोप लगाया है। पुलिस ने महिला के मामा के बयान पर पति समेत चार लोगों पर आत्महत्या को विवश करने का मुकदमा दर्ज कर लिया है।   निशा कुमारी ने मंगवार को देर रात्रि अपने घर में फंदा लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना के बाद पहुंचे उसके मामा भीम यादव हरनाही गांव निवासी  ने पुलिस को बताया कि ससुराल पक्ष की प्रताडऩा से तंग आकर उसकी भांजी ने आत्महत्या की है। मृतिका के मामा ने पुलिस को बताया कि निशा की शादी 2020 हिन्दू रीति रिवाज के अनुसार बेलसर सहायक थाना क्षेत्र के मनोरा पंचायत के फतहपुर गांव निवासी उपेंद्र राय के पुत्र संतोष कुमार के साथ हुई थी। शादी के बाद से ही उसकी ससुराल पक्ष के लोग मृतिका  को प्रताड़ित करने लगे थे। लड़की पक्ष के लोगो ने बताया कि स्थानीय ग्रामीणों द्वारा सूचना मिली कि निशा ने फंदा लगा लिया है। जब वह परिवार के साथ अपनी भांजी के घर पहुंचा तो उसकी भांजी के गले पर निशान मिले। उसने आरोप लगाया कि आरोपियों की प्रताड़ना से तंग आकर उसकी भांजी ने आत्महत्या की है। पुलिस ने मामले में मामा के बयान पर मृतिका के पति संतोष कुमार, देवर, सास, के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। पुलिस ने निशा के शव का पोस्टमार्टम करवाने के लिये सदर अस्पताल हाजीपुर भेज दिया है ।

वही  थाना अध्यक्ष सुधाकर पांडेय का कहना है मृतिका के परिजनों की शिकायत के आधार पर 4 लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज कर लिया है।

जिलाधिकारी ने की उच्च क्षमता पावर ग्रिड निर्माण कार्य की समीक्षा


 सहरसा 10 फरवरी, (ब्यूरोचीफ)

जिलाधिकारी कौशल कुमार ने सत्तरकटैया प्रखंड के सिहौल में बन रहे पावरग्रिड निर्माण कार्य का स्थल निरीक्षण किया एवं पावरग्रिड के अधिकारियों तथा निर्माण कर्ता संवेदक एजेंसी के प्रतिनिधियों से कार्य प्रगति के संबंध में विस्तृत समीक्षा की। पावरग्रिड के महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि सिहौल में निर्माण हो रहे पावरग्रिड स्टेशन में तीन निर्माण एजेंसियों द्वारा निर्माण कार्य किया जा रहा है। सिविल वर्क का कार्य मेसर्स गणपित कन्सट्रक्षन, पटना एवं मेसर्स राधा कन्सट्रक्षन, विलासपुर द्वारा किया जा रहा है। वहीं इलेक्ट्रीक वर्क का कार्य मेसर्स लवली कन्सट्रक्षन, पटना द्वारा किया जा रहा है।                                           सिविल वर्क का कार्य कर रहे मेसर्स गणपित कन्सट्रक्षन द्वारा बताया गया कि वर्तमान में उनकी एजेंसी द्वारा कुशल एवं अकुशल 64 श्रमिकों के माध्यम से कार्य किये जा रहे हैं और 11 फरवरी 2021 से 35 अतिरिक्त श्रमिकों को कार्य पर लगाये जाएंगे। स्थानीय स्तर पर उक्त श्रमिकों की व्यवस्था रहती है। वहीं मेसर्स राधा कन्सट्रक्षन, विलासपुर के प्रतिनिधि द्वारा बताया गया कि वर्तमान में 70 श्रमिकों से काम लिया जा रहा है और 50 अतिरिक्त श्रमिक लगाकर कार्य समय पर पूरा कर लिये जाएंगे।                                            इलेक्ट्रीक वर्क का कार्य कर रहे मेसर्स लवली कन्सट्रक्षन के प्रतिनिधियों द्वारा बताया कि उनके द्वारा लगभग 40 प्रतिशत कार्य कर लिया गया है। 84 टावर लगाया जाना था जिसमें सभी टावर लगा दिये गये हैं। अब केवलिंग वर्क किया जाना शेष है। उन्होंने बताया कि यदि सिविल वर्क यदि समय पर पूरा होता है तो उनका कार्य भी समय पर पूरा कर लिया जाएगा। सभी निर्माण सामग्री उपलब्ध है और कुल-87 श्रमिकों को कार्य पर लगाया गया है तथा 70 अतिरिक्त श्रमिक कार्य पर लगाए जाएंगे।                                           पावरग्रिड के महाप्रबंधक द्वारा बताया गया कि ग्रिड में कुल-06 ट्रांसफॉर्मर लगना है। इसके लिए प्लेटफार्म तैयार किये जा चुके हैं और ट्रांसफॉर्मर भी उपलब्ध हो गया है। उन्होंने कहा कि ट्रांसमिषन हेतु 211 टावर का निर्माण किया जाना है जिसमें से 190 टावर का निर्माण किया जा चूका है शेष 21 टावर पानी रहने के कारण अभी निर्माण नहीं किया गया है। उक्त टावर के निर्माण में कोई प्रषासनिक समस्या है ना हीं सामग्री की कमी है। सिविल वर्क 80 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है।                                                                                               जिलाधिकारी ने पावरग्रिड के अधिकारियों एवं निर्माण कर रहे एजेंसियों को निर्देश दिया कि अतिरिक्त श्रमिकों को लगाकर हर-हाल में 31 मार्च 2021 तक निर्माण का कार्य पूरा करें। सहरसा जिला के साथ-साथ सम्पूर्ण कोषी क्षेत्र एवं आस-पास के जिलों को इस पावरग्रिड के निर्माण होने के बाद निर्वाध 24 घंटा विद्युत आपूर्ति का लाभ मिलेगा। यह काफी महत्वपूर्ण एवं महत्वाकांक्षी परियोजना है। इसलिए निर्माण कार्य में विलंब न हो। उल्लेखनीय है कि सत्तरकटैया के सिहौल गांव में 1400 एमवीए उच्च क्षमता वाला सहरसा पावरग्रिड उपकेन्द्र कोशी क्षेत्र का सबसे बड़ा पावरग्रिड होगा जिससे सहरसा, मधेपुरा, सुपौल, खगडि़या बेगूसराय, मधुबनी, अररिया सहित कोशी क्षेत्र इससे लाभान्वित होंगे। यह बिजली का जंक्शन प्वाइंट होगा।

राशन कार्ड के लिए दो काउंटर खोले जाने की मांग


राजापाकर( वैशाली) संवाद सूत्र अयोध्या टाइम्स।

राजापाकर के  आरटीपीएस काउंटर पर राशन से वंचित लोगों   व राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए भी आवेदन जमा लिए जा रहे हैं । बुधवार को राजापाकर उतरी व दक्षिणी पंचायत के महिला आवेदकों द्वारा  नए राशन कार्ड व पूर्व से बने  राशन कार्ड में नाम जोड़ने के लिए आवेदन जमा किए गए । काउंटर पर कार्य कर रहे कार्यपालक सहायक संजीत कुमार ने बताया कि आज प्रखंड मुख्यालय  का स्थानीय  पंचायत होने के कारण आवेदन जमा करने के लिए महिलाओं की भारी भीड़ उमड़ी। वही भीड़ को देखकर अंचल गार्ड द्वारा शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए विशेष नजर रखी। मालूम  हो कि राशन कार्ड  के लिए  आवेदन घर कग महिलाओं के नाम से ही जमा किए जाने का प्रावधान है ।  महिलाओं को ही आवेदन लेकर आरटीपीएस केन्द्रों  में जमा करने होते हैं ।इसको लेकर महिलाएं सारे काम धाम छोड़कर पहले आवेदन जमा करने केंद्र पर  आती हैं । जिन्हें भारी भीड़ का सामना करना पड़ता है। आवेदन 10  से 3 बजे तक ही जमा होते हैं। जिसके कारण भारी भीड़ के कारण आधे लोगों का ही आवेदन जमा हो पाता है ।बाकी लोगों को फिर अगले बुधवार का इंतजार करना पड़ता है। स्थानीय जनप्रतिनिधियों में  मुखिया शत्रुघ्न प्रसाद सिंह सुबोध राम समिति सदस्य संजय पासवान आदि  ने राजापाकर उत्तरी व दक्षिणी पंचायत  के  आवेदन लेने के दिवस के लिए  दो काउंटर बनाए जाने की गुजारिश  प्रखंड विकास पदाधिकारी युसुफ सिराज से  की है।