व्यूरो रिपोर्ट बहराइच
Saturday, February 13, 2021
महाराजा सुहेलदेव जयन्ती समारोह के अवसर पर सजेंगे विभिन्न विभागों के पण्डाल
राजापाकर में पैक्स उपचुनाव के लिए मतदान सामग्री का वितरण किया गया
राजापाकर (वैशाली) संवाद सूत्र, दैनिक अयोध्या टाइम्स।
प्रखंड क्षेत्र के बखरी बराई पंचायत में आगामी 15 फरवरी को होने वाले पैक्स उप चुनाव को लिए शनिवार को प्रखंड कार्यालय सभागार में मतदान कर्मियों को मतदान सामग्री, मत पेटी वितरण किया गयाहै।. मालूम हो कि प्रखंड क्षेत्र में एकमात्र बखरी बराई पंचायत में पैक्स अध्यक्ष के रिक्त पद पर पैक्स चुनाव होने जा रहे हैं। आज प्रखंड कार्यालय के सभागार में मतदान कर्मियों P1 ,P2और P3 एवं पीठासीन पदाधिकारी को मतदान सामग्री एवं राशि, बैलट बॉक्स सहित अन्य सामग्री प्रखंड नाजिर अनमोल कुमार, प्रखंड सचिव नवल पुष्कर एवं शिक्षक राजेश कुमार द्वारा वितरण किया गया। बखरी बराई पैक्स चुनाव के लिए टोटल वोट 1649 हैं ।. मतदान केंद्र बखरी बराई पैक्स भवन बनाया गया है जहां 1649 मतदाता अपने मत का प्रयोग करेंगे । थानाध्यक्ष नौशाद आलम ने जानकारी देते हुए बताया है कि मतदान केंद्र.पैक्स भवन पर ही 4 बुथ बनाए गए हैं।. आगामी 15 फरवरी को होने वाले पैक्स अध्यक्ष पद के लिए चुनाव मैदान में 2 उम्मीदवार अपने भाग्य की आजमाइश कर रहे हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार एक चुनाव मैदान में पूर्व पैक्स अध्यक्ष चांदनी देवी एवं दूसरा प्रत्याशी जवाहरलाल राय आमने सामने है।
मतदान के बाद उसी दिन शाम को चुनाव का का परिणाम घोषित कर दिया जाएगा। थाना अध्यक्ष नौशाद आलम ने बताया कि शांतिपूर्ण मतदान कराने को ले सुरक्षा की व्यापक व्यवस्था की गई है.।
देसरी में कालाजार नियंत्रण को लेकर प्रशिक्षण किया गया
बिदुपुर (वैशाली) संवाद सूत्र दैनिक अयोध्या टाईम्स
देसरी प्रखंड के प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र परिसर में कालाजार खोज कार्यकर्ता के रूप में ग्रामीण स्वास्थ्य प्रदाता को प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ० सुनील केसरी के अध्यक्षता में प्रशिक्षण दिया गया। संचालन ग्रामीण चिकित्सा कल्याण विकास संस्थान के सचिव सह निदेशक सुरेन्द्र कुमार पासवान द्वारा किया गया। प्रशिक्षण केयर इंडिया के ब्लॉक कॉर्डिनेटर एवं जिला कॉर्डिनेटर रोहित रंजन द्वारा दिया गया। प्रशिक्षण के दौरान स्वास्थ्य परामर्शीओ को बताया गया कि कालाजार बालू मक्खी के काटने से होता है। इस बीमारी के सामान्य लक्षण दो सप्ताह या अधिक समय से बुखार लगना जो सामान्य उपचार से ठीक न हो, खून की कमी,भूख की कमी, चमड़े का रंग काला पड़ना आदि है। इस बीमारी की जांच सभी स्वास्थ्य केंद्रों पर उपलब्ध है। वही टी०बी० रोग से संबंधित सुजय कुमार देसरी द्वारा स्वास्थ्य परामर्शी को जानकारी दी गई। प्रशिक्षण में मुख्य रूप से ग्रामीण चिकित्सा कल्याण विकास संस्थान के जिला संयोजक अशोक कुमार भगत,हाजीपुर अनुमंडल संयोजक कुणाल कौशल,देसरी प्रखंड कॉर्डिनेटर, अरुण कुमार साह,मुन्ना कुमार सिंह,अरविंद कुमार सिंह, बबीता कुमारी,ममता कुमारी,विजय कुमार,पूनम कुमारी,प्रियंका, अंजली कुमारी, सीमा,सुनीता,काजल सहित 40 स्वास्थ्य परामर्शीओ को प्रशिक्षण दिया गया।
कुल्टी भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा ने दीवार लेखन शुरू किया
कुल्टी :भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा कुल्टी मंडल 2 के अध्यक्ष जिशान कुरैशी के नेतृत्व में कुल्टी के केंदुआ बाजार से दीवाल बुकिंग कार्य शुरू किया गया। जिशान कुरैशी ने बताया कि आने वाले कुछ महीनो में बंगाल विधानसभा चुनाव होने वाली है जिसमे अल्पसंख्यकों का वोट इस बार भाजपा को ही मिलेगी। तृणमूल हो या कोई और पार्टी किसी को अल्पसंख्यक वोट नहीं मिलेगी। इस बार अल्पसंख्यक का वोट केवल भाजपा को ही मिलेगी और भाजपा का अल्पसंख्यक वोट साइलेंट वोट है और जब आज कुल्टी के केंदुआ बाजार में दीवाल बुकिंग किया जा रहा था तो कई मुस्लिम महिलाओं ने कहा कि भाजपा को वोट हम लोग भी देगे। इससे ये पता चलता है कि तीन तलाक़ पे जो पाबन्दी लगी इससे मुस्लिम महिलाओं में बहुत खुसी है। इस दौरान कई लोगो ने हट लगा दी की हमारे दीवार पे कमल का चिन्ह बने, 2021 के विधानसभा में बंगाल से भाजपा की जीत पक्की है। दीवाल लेखन कार्य में भाजपा के नेता प्रमोद गुप्ता, युवा मोर्चा के उपाध्यक्ष राजन गुप्ता, युवा नेता अर्णव यादव, निशु सिंह आदि शामिल थे