Wednesday, April 21, 2021

पातेपुर के प्राचीन श्रीराम-जानकी मंदिर से सादगी से निकली शोभा यात्रा

सोशल डिस्टेंस को लेकर भीड़ से किया गया परहेज़।

पातेपुर ( वैशाली) संवाददाता मोहम्मद एहतेशाम पप्पू दैनिक अयोध्या टाईम्स फोटो।

पातेपुर के अतिप्राचीन श्रीराम-जानकी मंदिर से रामनवमी के अवसर पर सम्भवतः दुसरी बार अत्यंत सादगी से श्री राम-लला की शोभा यात्रा की रश्म अदायगी हुई। पातेपुर स्टेट स्थित अति प्राचीन श्री रामजानकी मन्दिर से पातेपुर बाजार स्थित भगवान श्री राम लला के ननिहाल के प्रतीक के रूप में स्थापित मन्दिर की दूरी महज एक किलोमीटर है। इतनी दूरी तय करने में विशाल भीड़ के कारण पांच घण्टे लगते थे पर सोशल डिस्टेंस के आदेश का अनुपालन को लेकर भगवान की पालकी पांच मिनट में ही पहुंची।

 महोत्‍सव का सैंकडों वर्ष पुराना इतिहास।

पातेपुर स्थित श्रीराम जानकी मठ सैंकडों वर्ष पुराना है। जिले के समृद्ध मंदिरों में से यह एक है। मंदिर में भगवान राम, लक्ष्‍मण, जगत जननी मां जानकी व भक्‍त वीर हनुमान की स्‍वप्रादूर्भूत भव्‍य विग्रह है। यह मंदिर न केवल सनातन धर्मावलंबी बल्कि रामानंदी संप्रदाय के संत-साधुओं के लिए तीर्थस्‍थल, महाधाम से कम नहीं है। खास कर रामनवमी व श्रीकृष्‍ण जन्‍मोत्‍सव धूमधाम से मनाया जाता है। 

सादगी से निकली शोभा यात्रा

बुधवार को मठ के महंत बाबा विश्वमोहन दास जी महाराज के मंगलानुशासन में मंदिर के आचार्य व विद्वत पुरोहितों ने वैदिक मंत्रोच्‍चार के साथ विविधोपचार विेशेष पूजा-अर्चना की। जन्‍मोत्‍सव का अनुष्‍ठान संपन्‍न होने के बाद      महंत बाबा विश्वमोहन दास जी महाराज व मंदिर के आचार्य पालकी को लेकर बाजार स्थित मंदिर में पहुंचे। पालकी आने के बाद वैदिक अनुष्‍ठान शुरू हुआ। पूजा-अर्चना के बाद भगवान को अधिवास कराया गया। रामनवमी दिन से अगले छह दिनों तक भगवान यहां अधिवास करेंगे। छठे दिन यहां भगवान राम चारों भाईयों की छठी महोत्‍सव मनाया जाएगा। शोभा यात्रा के दौरान पातेपुर बीडीओ डॉ संदीप कुमार,  सोशल डिस्टेंस का अनुपालन करने के लिए मुस्‍तैद थे। आयोजन में  मुखिया गणेश पटेल, पैक्स अध्यक्ष सनोज पासवान , सहकारी नेता अनिल कुमार सिंह, विनोद सिंह, विजय झा , प्रवीण सिंह, लक्ष्मण सिंह,मो.छोटे, अरविंद कुमार , कुंदन शर्मा, बैजनाथ पासवान आदि  उपस्थित थे।

लॉक डाउन के कारण नहीं लगा रामनवमी मेला।

रामनवमी पर पातेपुर हाई स्कूल मैदान में सदियों से एक माह तक मेला लगता आ रहा है। कोरोना संकट के कारण दुसरी बार मेला नहीं लगा।

ऑक्सीजन की आस

देश में संक्रमित मरीजों की संख्या के मुकाबले ऑक्सीजन का स्टॉक सीमित पड़ रहा है। आक्सीजन के सिलेंडर का संकट बना हुआ है। कई राज्यों से ऐसी खबरें आ रही हैं। इसकी वजह से देश के कई कोविड-19 नर्सिंग होम संक्रमित मरीजों को भर्ती करने में आनाकानी कर रहे हैं। मरीज और तीमारदार पहले बेड और फिर ऑक्सीजन सिलेंडर के लिए परेशान हो रहे हैं, वह कभी एक अस्पताल तो कभी दूसरे अस्पताल इसी के बीच चक्कर काट रहे हैं। मरीजों को अपनी जान बचाने के लिए उन्हें ऑक्सीजन की आस है। बहरहाल, आक्सीजन की कमी एक गंभीर समस्या है जिसे दूर करने में सरकारें अपने-अपने स्तर से लगी हुई हैं। रेलवे ने ऑक्सीजन एक्सप्रेस चलाने की घोषणा की है ताकि कम से कम  सप्लाई लाइन बाधित होने की वजह से अस्पतालों में ऑक्सीजन की कमी ना होने दी जाए । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने प्रदेश में 10 ऑक्सीजन प्लांट लगाने का आदेश दिया है। जाहिर सी बात है कि इससे ऑक्सीजन की कमी दूर करने में फौरी राहत शायद ही मिल पाए।

वैश्विक महामारी कोरोना के देश में पैर पसारने के बाद अब लोग खुद को और अपने रिश्तेदारों को बचाने के लिए लाखों-करोड़ो रुपए तक खर्च करने के लिए तैयार है। मगर उसके बाद भी जान बचना नामुमकिन सा दिखाई दे रहा है।

मौजूद समय में कोरोना वायरस के गंभीर मरीजों के लिए ऑक्सीजन की कमी होना एक चिंता का विषय बना हुआ है। ऑक्सीजन न मिलने के कारण मौतों का आंकड़ा दिन- प्रतिदिन बढ़ रहा है। मरीज़ के तीमारदार आक्सीजन के लिए दर-दर भटक रहे हैं। बड़े दुख की बात यह है कि ऐसे वक़्त में भी जगह-जगह ऑक्सीजन के सिलेंडर की कालाबाजारी हो रही है, जो सिलेंडर 20 दिन पहले 13000 रुपये का था आज वह 40,000 में बिक रहा है। ये कहना बिलकुल गलत नहीं है कि ऐसे दौर में भी कालाबाज़ारी अपने चरम पर है। बड़े से बड़े अस्पताल में आज डॉक्टर, मरीज़, मरीज़ का परिवार ऑक्सीजन के लिए सरकार से गुहार लगा रहा हैं। ऑक्सीजन की कमी के कारण स्थिति कुछ ऐसी पैदा हो गयी है की पैसा, डॉक्टर्स, जान-पहचान यहां तक की सरकार भी लाचार दिख रही है। अगर सरकार ने कोरोना वायरस के पहली लहर के बाद भी ऑक्सीजन की सुध ली होती तो शायद मौतों का आंकड़ा इतना न होता और लोग अपनों को न खोते।

 ऐसी भयावह स्थिति के चलते जहां एक तरफ जनता की सरकार से नाराज़गी दिख रही है तो वहीं एक आस भी नज़र आ रही है।

- निकिता शुक्ला

Monday, April 12, 2021

चैत्र नवरात्रि मे दो खास संयोग - पं. सुधांशु तिवारी

चैत्र नवरात्र, इस बार 2 खास संयोग में बासंती दुर्गा पूजा का आरंभ 


चैत्र नवरात्र का आरंभ इस बार भी ऐसे वक्‍त में होने जा रहा है जब कोरोना एक बार फिर से अपना फन फैला रहा है और एक बार फिर से यह पूरी दुनिया में दहशत में है। बीते वर्ष भी मां दुर्गा का आगमन ऐसे वक्‍त में हुआ था जब पूरे देश के लोग इस महामारी से जूझ रहे थे, और बड़ी संख्या में लोग इससे प्रभावित हुए थे। इस बार भी चैत्र नवरात्र के वक्‍त कोरोना का संकट एक बार फिर से गहरा गया है। ऐसे में लगता है कि अब मां दुर्गा का चमत्‍कार ही इस महामारी का खात्‍मा कर सकता है। खुश हो जाने वाली बात यह है कि इस बार नवरात्र का आरंभ दो विशेष शुभ योग के बीच होने जा रहा है।

ज्‍योतिषशास्त्र के अनुसार इस बार अमृत सिद्धि और सर्वार्थ सिद्धि योग में चैत्र नवरात्र का आरंभ हो रहा है। 13 अप्रैल चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि लग रही है। इसी दिन नवरात्र का घट स्थापना भी किया जाएगा। इस दिन चंद्रमा मेष राशि में रहेंगे देर रात सूर्य भी मेष में आएंगे। ऐसे में यह भी अद्भुत संयोग है कि राशि चक्र की पहली राशि में चैत्र नवरात्र यानी संवत के पहले दिन ग्रहों के राजा और रानी स्थित होंगे। नवरात्र का आरंभ अश्विनी नक्षत्र में होगा जिसके स्वामी ग्रह केतु और देवता अश्विनी कुमार हैं जो आरोग्य के देवता माने जाते हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि माता देश दुनिया में व्याप्त महामारी से परेशान लोगों को राहत दिलाएंगी। ग्रहों के शुभ प्रभाव से इस संदर्भ में कोई चमत्कारी रास्ता भी निकल सकता है। इस बीच गुरु भी मकर राशि से कुंभ में आ चुके होंगे। गुरु का यह परिवर्तन भी कठिन समय से कुछ राहत दिलाने वाला होगा। आइए आपको बताते हैं कि इन शुभ योगों के क्‍या हैं लाभ

अमृत सिद्धि योग

अमृत सिद्धि योग विशेष शुभता प्रदान करने वाला और हर कार्य में लाभ देने वाला माना गया है। ज्‍योतिषशास्त्र में ऐसा माना जाता है कि अमृत सिद्धि योग और सर्वार्थ सिद्धि योग एक साथ आते हैं। मान्‍यता है कि अमृत सिद्धि योग में जो कार्य किए जाते हैं उनमें स्‍थायित्‍व की प्राप्ति होती है और शुभ फल देने वाले माने जाते हैं। इसलिए ऐसा माना जा रहा है कि इस बार अमृत सिद्धि योग में नवरात्र का आरंभ होने से यह नवरात्र विशेष शुभ फल प्रदान करने वाला होगा। अगर आप भूमि पूजन, भवन निर्माण या फिर कोई नया कामधंधा शुरू करने के बारे में सोच रहे हैं तो इस नवरात्र में आरंभ कर सकते हैं। इन सभी कार्यों में आपको शुभ फल की प्राप्ति होगी।

सर्वार्थ सिद्धि योग

सर्वार्थ सिद्धि योग का संबंध मां लक्ष्मी से होता है और ऐसा माना जाता है कि इस योग में कार्य का आरंभ करने से वह कार्य सिद्धि देने वाला और सफल माना जाता है। सर्वार्थ सिद्धि योग में जो भी शुभ कार्य किए जाते हैं उन सभी में आपको सफलता प्राप्‍त होती है और मां लक्ष्‍मी का आशीर्वाद प्राप्‍त होता है। माना जाता है कि यह योग जिस दिन लगा हो उस दिन कार्य करने से बिना बाधा के वह कार्य पूर्ण होता है और सुख समृद्धि आती है।

चैत्र नवरात्र तिथि समय 2021 

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि आरंभ 12 अप्रैल  08 बजकर 1 मिनट

चैत्र शुक्ल प्रतिपदा तिथि समाप्त 13 अप्रैल 10 बजकर 28 मिनट

चैतन्य नवरात्रि के नौ दिन

ऐसा माना जाता है कि चैत्र नवरात्रि के दौरान देवी दुर्गा की पूजा करने से मोक्ष प्राप्त होता है. नवरात्रि पर देवी दुर्गा की साधना और पूजा करने से कई गुना फल की प्राप्ति होती है और भविष्य के लिए उनका आशीर्वाद प्राप्त होता है.

नवरात्रि दिवस 1 (प्रतिपदा): 13 अप्रैल, 2021 (मंगलवार)

घटस्थापना

चन्द्र दर्शन

शैलपुत्री पूजा

नवरात्रि दिवस 2 (द्वितीया): 14 अप्रैल, 2021 (बुधवार)

सिंधारा दूज

ब्रह्मचारिणी पूजा

नवरात्रि दिवस 3 (तृतीया): 15 अप्रैल, 2021 (गुरुवार)

गौरी पूजा

सौभाग्या तीज

चंद्रघंटा पूजा

नवरात्रि दिवस 4 (चतुर्थी): 16 अप्रैल, 2021 (शुक्रवार)

कूष्मांडा पूजा

विनायक चतुर्थी

नवरात्रि दिवस 5 (पंचमी): 17 अप्रैल, 2021 (शनिवार)

नाग पूजा

लक्ष्मी पंचमी

स्कंदमाता पूजा

नवरात्रि दिवस 6 (षष्ठी): 18 अप्रैल, 2021 (रविवार)

स्कंद षष्ठी

यमुना छठ

कात्यायनी पूजा

नवरात्रि दिवस 7 (सप्तमी): 19 अप्रैल, 2021 (सोमवार)

महा सप्तमी

कालरात्रि पूजा

नवरात्रि दिवस 8 (अष्टमी): 20 अप्रैल, 2021 (मंगलवार)

दुर्गा अष्टमी

महागौरी पूजा

अन्नपूर्णा अष्टमी

संध्या पूजा

नवरात्रि दिवस 9 (नवमी): 21 अप्रैल, 2021 (बुधवार)

राम नवमी

नवरात्रि दिवस 10 (दशमी): 22 अप्रैल, 2021 (गुरुवार)

नवरात्रि पारण

चैत्र नवरात्रि उत्तर भारत में अधिक लोकप्रिय है. महाराष्ट्र में चैत्र नवरात्रि की शुरुआत गुड़ी पड़वा से होती है और आंध्र प्रदेश में इसकी शुरुआत उगादि से होती है. घटस्थापना तिथि की तरह ही नवरात्रि के दो विशेष दिन होते हैं, अष्टमी और नवमी तिथि. इसलिए मां के भक्त इन दोनों ही दिन पूरे हर्षोल्लास के साथ देवी दुर्गा की उपासना करते हैं.

पंडित सुधांशु तिवारी जी महाराज 

श्री राम कथा वाचक ज्योतिविचार्य/ज्योतिषविर्द


अभी ना तो वर्ष समाप्त हुआ है और ना ही महामारी, जानिए कैसा होगा अगला वर्ष-पंडित सुधांशु तिवारी के साथ

सब कुछ तय होता है विक्रम संवत के प्रारंभ और उसके अंत से क्योंकि यह एक जांचा-परखा और प्रकृति का कैलेंडर है। वेदों और अन्य ग्रंथों में सूर्य, चंद्र, पृथ्वी और नक्षत्र सभी की स्थिति, दूरी और गति का वर्णन किया गया है। स्थिति, दूरी और गति के मान से ही पृथ्वी पर होने वाले दिन-रात और अन्य संधिकाल को विभाजित कर एक पूर्ण सटीक पंचांग बनाया गया है। पंचांग- तिथि, वार, नक्षत्र, योग और करण आधारित पंचांग के आधार पर ही सौरमास, चंद्रमास, नक्षत्रमास और सावनमान आदि को बनाया गया है। इसी पर आधारित वर्ष का भेद भी किया गया है। प्रत्येक वर्ष को नवसंवत्सर कहते हैं। प्रत्येक संवत्सर का नाम अलग-अलग है। कुल 60 संवत्सर बताए गए हैं और प्रत्येक संवत्सर की प्रकृति भी भिन्न बताए गई है। अर्थात किस संवत्सर में कौनसी घटना घटेगी इसका भी वर्णन हमें ज्योतिष सिद्धांत की किताबों में मिलता है।

संवत्सर :- अंग्रेजी वर्ष 2019 के मार्च में विक्रम संवत 2076 से परिधावी नाम का संवत्सर प्रारंभ हुआ था जो अगले वर्ष 2020 में 25 मार्च तक चला। कहते हैं जब जब परिधावी संवत्सर आता है तब तब जनता में त्राही त्राही मच जाती है, युद्ध होते हैं और महामारी फैलती है। इसके बाद इसके बाद अंग्रेंजी वर्ष 2020 25 मार्च से विक्रम संवत 2077 से प्रमादी नाम का संवत्सर प्रारंभ हुआ था जो वर्ष 2021 के मार्च तक चलेगा। प्रमादी से जनता में तामसिक प्रवृत्ति का विकास होता है अर्थात आलस्य, अपराध और प्रमाद की वृद्धि होती है। जब यह महामारी प्रारंभ हुई थी तब परिधावी संवत्सर चल रहा था जिसके चलते संपूर्ण विश्‍व में महामारी फैली और फिर लॉकडाउन लगाना पड़ा। लॉकडाउन में सभी लोग आलस्य और प्रमाद में चले गए।

भूपावहो महारोगो मध्यस्यार्धवृष्ट य:।

दु:खिनो जंत्व: सर्वे वत्सरे परिधाविनी।

अर्थात:-

 परिधावी नामक सम्वत्सर में राजाओं में परस्पर युद्ध होगा महामारी फैलेगी। बारिश असामान्य होगी और सभी प्राणी महामारी को लेकर दुखी होंगे।

क्या होता है नवसंवत्सर :-

 नव संवत्सर के बारे में कई लोग नहीं जानते होंगे। नया वर्ष लगने पर नया संवत्सर भी प्रारंभ होता है। जैसे बारह माह होते हैं उसी तरह 60 संवत्सर होते हैं। संवत्सर अर्थात बारह महीने का कालविशेष। सूर्यसिद्धान्त अनुसार संवत्सर बृहस्पति ग्रह के आधार पर निर्धारित किए जाते हैं। 60 संवत्सरों में 20-20-20 के तीन हिस्से हैं जिनको ब्रह्माविंशति (1-20), विष्णुविंशति (21-40) और शिवविंशति (41-60) कहते हैं।

 बृहस्पति की गति के अनुसार प्रभव आदि साठ वर्षों में बारह युग होते हैं तथा प्रत्येक युग में पांच-पांच वत्सर होते हैं। बारह युगों के नाम हैं- प्रजापति, धाता, वृष, व्यय, खर, दुर्मुख, प्लव, पराभव, रोधकृत, अनल, दुर्मति और क्षय। प्रत्येक युग के जो पांच वत्सर हैं, उनमें से प्रथम का नाम संवत्सर है। दूसरा परिवत्सर, तीसरा इद्वत्सर, चौथा अनुवत्सर और पांचवा युगवत्सर है। 12 वर्ष बृहस्पति वर्ष माना गया है। बृहस्पति के उदय और अस्त के क्रम से इस वर्ष की गणना की जाती है। इसमें 60 विभिन्न नामों के 361 दिन के वर्ष माने गए हैं। बृहस्पति के राशि बदलने से इसका आरंभ माना जाता है।

60 संवत्सर :-

 संवत्सर को वर्ष कहते हैं: प्रत्येक वर्ष का अलग नाम होता है। कुल 60 वर्ष होते हैं तो एक चक्र पूरा हो जाता है। वर्तमान में प्रमादी नामक संवत्सर प्रारंभ हुआ है।

इनके नाम इस प्रकार हैं:-

 प्रभव, विभव, शुक्ल, प्रमोद, प्रजापति, अंगिरा, श्रीमुख, भाव, युवा, धाता, ईश्वर, बहुधान्य, प्रमाथी, विक्रम, वृषप्रजा, चित्रभानु, सुभानु, तारण, पार्थिव, अव्यय, सर्वजीत, सर्वधारी, विरोधी, विकृति, खर, नंदन, विजय, जय, मन्मथ, दुर्मुख, हेमलम्बी, विलम्बी, विकारी, शार्वरी, प्लव, शुभकृत, शोभकृत, क्रोधी, विश्वावसु, पराभव, प्ल्वंग, कीलक, सौम्य, साधारण, विरोधकृत, परिधावी, प्रमादी, आनंद, राक्षस, नल, पिंगल, काल, सिद्धार्थ, रौद्रि, दुर्मति, दुन्दुभी, रूधिरोद्गारी, रक्ताक्षी, क्रोधन और अक्षय।

भविष्य :-

 अब अंग्रेजी वर्ष 2021 के मान से 13 अप्रैल को विक्रम संवत 2078 से आनन्द नाम का संवत्सर प्रारंभ होगा। जैसा कि नाम से ही विदित है कि इस संवत्सर में जनता में आनन्द की व्याप्ति होगी। इसके मतलब यह कि अप्रैल से महामारी का प्रकोप भी समाप्त होगा और फिर से आनंद करने के बेखौफ घूमने-फिरने के दिन लौट आएंगे। इस संवत्सर का स्वामी भग देवता और इस संवत्सर के आने पर विश्व में जनता में सर्वत्र सुख व आनन्द रहता है। 

परंतु मंगलवार से प्रारंभ हो रही प्रतिपदा के कारण इस संवत का राजा क्रूर ग्रह मंगल होगा। मंगल दंगल भी कराता है और मंगल भी करता है। इस संवत की ग्रह परिषद में छः पद क्रूर ग्रहों के पास है और 4 पद सौम्य ग्रहों को प्राप्त हुए हैं। महाक्रूर शनि के कोई पद नहीं है परंतु पूरे वर्ष वह मकर राशि में रहेंगे। 

नया विक्रम संवत कर 06:02 बजे वृषभ लग्न में प्रवेश करेगा और चैत्र नवरात्रि 13 अप्रैल, 2021 का शुभारंभ रेवती नक्षत्र में मंगलवार को रेवती नक्षत्र में शुरू होगी। इस बार, अमावस्या और नव संवत्सर के दिन, सूर्य और चंद्रमा मीन राशि में ठीक एक ही अंश पर हैं अर्थात् मीन राशि में नया चंद्रमा उदय होगा। वृषभ राशि में मंगल और राहु दोनों ही विद्यामान हैं। राजा, मन्त्री और वर्षा का अधिकार मंगल ग्रह के पास है। विक्रम संवत 2078 में मंगल ग्रह राजा व मंत्री का पद मिला है तथा वित्त का गुरु ग्रह को मिला है।

मंगल को युद्ध का देवता कहा जाता जाता है। यह हिंसा, दुर्घटना, भूकंप, विनाश, शक्ति, सशस्त्र बलों, सेना, पुलिस, इंजीनियरिंग, अग्निशमन, शल्य चिकित्सा, कसाई, छिपकर हत्या करने वाला, दुर्घटना, अपहरण, बलात्कार, उपद्रव, सामाजिक और राजैनतिक अस्थिरता के कारक ग्रह हैं। विक्रम संवत 2078 के राजा मंगल होने से इस साल आंधी-तूफान का भी जोर रहेगा। मतलब लोग महामारी से मुक्त होंगे परंतु उपद्रव और प्राकृतिक घटनाओं से परेशान रहेंगे।

पंडित सुधांशु तिवारी जी महाराज 

श्री राम कथा वाचक ज्योतिविचार्य/ज्योतिषविर्द