Wednesday, March 2, 2022

एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने भारतीय वायु सेना की पश्चिमी वायु कमान का प्रभार संभाला

एयर मार्शल श्रीकुमार प्रभाकरण ने 01 मार्च 2022 को दिल्ली स्थित पश्चिम वायु कमान के वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभाला। 

एयर मार्शल राष्ट्रीय रक्षा अकादमी पुणे से स्नातक हैं और उन्होने भारतीय वायुसेना मे लड़ाकू पायलट के रूप में 22 दिसंबर 1983 को कमीशन प्राप्त किया । वह डिफेंस सर्विसेज स्टाफ कॉलेज वेलिंगटन और नेशनल डिफेंस कॉलेज, नई दिल्ली के पूर्व छात्र हैं। एक अनुभवी मिग-21 पायलट और श्रेणी “A” योग्यता के उड़ान प्रशिक्षक, एयर मार्शल प्रभाकरण को लगभग 5000 घंटे की उड़ान का अनुभव है। 

38 वर्षों से अधिक सेवाकाल में, एयर मार्शल प्रभाकरण ने महत्वपूर्ण कमान और स्टाफ नियुक्तियाँ की हैं, जिसमें दो फ्लाइंग बेस की कमांड एवम भारतीय वायु सेना की ‘सूर्यकिरण' ऐरोबाटिक टीम शामिल हैं। वह स्टाफ कॉलेज, वेलिंगटन में प्रशिक्षक और कॉलेज ऑफ एयर वारफेयर (CAW) के कमांडेंट रह चुके हैं। वह काहिरा, मिस्र में भारतीय मिशन में रक्षा अटैची, सहायक वायु सेना अध्यक्ष (आसूचना), महानिदेशक (निरीक्षण और सुरक्षा) एवम गांधीनगर स्थित दक्षिण पश्चिम वायु कमान के वरिष्ठ वायु कार्मिक अफसर के रूप में भी नियुक्त रहे हैं।  

पश्चिम वायु कमान मुख्यालय में वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ का कार्यभार संभालने से पहले एयर मार्शल प्रभाकरण, वायु सेना अकादमी के कमांडेंट थे। 

वह वायु सेना पदक और अति विशिष्ट सेवा पदक के प्राप्तकर्ता हैं। 

एयर मार्शल प्रभाकरण ने एयर मार्शल अमित देव, जो की 39 वर्षों से अधिक सेवाकाल के पश्चात 28 फ़रवरी 2022 को सेवानिवृत हुए, से वायु अफसर कमांडिंग-इन-चीफ़ का पदभार ग्रहण किया ।

सिरहा शिव मंदिर पर महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ शंकर भगवान माता पार्वती का पूजा अर्चना कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

(रवि कुमार भार्गव

को-आर्डिनेटर अयोध्या टाइम्स बिहार)

पूर्वी चंपारण जिले के पकरीदयाल प्रखंड अंतर्गत सिराहा पंचायत में नारायणी नदी के तट के पश्चिम स्थित शिव मंदिर में आज महाशिवरात्रि के अवसर पर पूजा करा रहे आचार्य घनश्याम झा,मंदिर निर्माण करता स्वर्गीय सूरज भगत का पोता श्री अनिरुद्ध कुमार एवं उनकी अर्धांगिनी मंजू देवी पूजा की बेदी पर बैठकर भगवान भोले शंकर और माता पार्वती का विधिवत पूजन किया।

जहां पर सिरहा पंचायत के माननीय सरपंच श्री मुकेश कुमार कुशवाहा,उप मुखिया श्री मुकेश कुमार साह एवं मंदिर व्यवस्थापक अरुण कुमार कुशवाहा, और साउंड सर्विस का सहयोग करने वाले श्यामलाल कुमार उर्फ टुनटुन कुमार, पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा, शामिल रहे।

जहां पर ग्रामीण मुखलाल प्रसाद रामजी प्रसाद, महन्थ साह, शिवजी साह, आदि लोगों की भागीदारी रही।

बताते चलें कि आज सुबह से ही पैक्स अध्यक्ष वीरेंद्र प्रसाद कुशवाहा एवं उप मुखिया मुकेश कुमार साह अनिरुद्ध प्रसाद,अरूण कुमार, विनोद पासवान,मनोज कुमार कुशवाहा,द्वारा शिवालय मंदिर के प्रांगण को लेकर नारायणी नदी के बगल में स्थापित सभी स्थानों की साफ सफाई करवाने में मशगूल रहे,सड़कों की सफाई होती रही।

बताते चलें कि सिरहा नारायणी नदी के बगल में आदि शक्ति का मंदिर, पंचायत सरकार भवन, स्वास्थ्य उपकेंद्र, पंचायत भवन ,गोदाम के बगल में स्थित शिव मंदिर का रमणीक स्थान है, यह बड़े भाग से ही,सिरहा वासियों को प्राप्त हुई है‌।

 

आज शिव मंदिर में महाशिवरात्रि के अवसर पर भोलेनाथ शंकर भगवान और माता पार्वती का पूजन विधिवत तरीके से आचार्य घनश्याम झा ने अनिरुद्ध प्रसाद कुशवाहा और इनकी अर्द्धांगिनी श्रीमती मंजू देवी को पूजा वेदी पर बैठाकर मन्त्रोच्चारण के साथ कराया।

कोविड-19 टीकाकरण पर अपडेट-409 वां दिन

भारत में कोविड-19 टीकाकरण कवरेज ने आज 177.67 करोड़ (1,77,67,18,549) के आंकड़े को पार कर लिया। आज शाम सात बजे तक टीके की 15 लाख से अधिक (15,93,931) खुराकें दी गईं। अब तक कोविड टीकाकरण के तहत पहचान की गई लाभार्थियों की विभिन्न श्रेणियों (एचसीडब्ल्यूएफएलडब्ल्यू और 60 वर्ष से अधिक) को 2 करोड़ से अधिक (2,00,84,507) एहतिहाती खुराक दी गई हैं। आज देर रात तक दिन की अंतिम रिपोर्ट तैयार होने के साथ दैनिक टीकाकरण के आंकड़ों में और बढ़ोतरी होने की उम्मीद है। 

जनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर टीके की खुराकों के कवरेज का निम्नलिखित तरीके से वर्गीकरण किया गया है:

 

 

 

 

टीके की खुराक का समग्र कवरेज

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

10401595

दूसरी खुराक

9967653

एहतिहाती खुराक

4180854

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

18409542

दूसरी खुराक

17443191

एहतिहाती खुराक

6231673

15-18 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

54876416

 

दूसरी खुराक

27909986

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

551851680

दूसरी खुराक

444586761

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

202278996

दूसरी खुराक

180231553

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

126416262

दूसरी खुराक

112260407

एहतिहाती खुराक

9671980

टीके की दी गई पहली खुराकों की कुल संख्या

964234491

टीके की दी गई दूसरी खुराकों की कुल संख्या

792399551

एहतिहाती खुराकों की संख्या

20084507

कुल

1776718549

टीकाकरण अभियान में आज की उपलब्धिजनसंख्या के प्राथमिकता वाले समूहों के आधार पर वर्गीकरण इस प्रकार हैः

 

 

दिनांकः 28 फरवरी 2022 (409 वां दिन)

स्वास्थ्यकर्मी (एचसीडब्ल्यू)

पहली खुराक

58

दूसरी खुराक

1244

एहतिहाती खुराक

9703

अग्रिम मोर्चे के कार्यकर्ता (एफएलडब्ल्यू)

पहली खुराक

88

दूसरी खुराक

1800

एहतिहाती खुराक

14220

15-18 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

80632

 

दूसरी खुराक

415912

18-44 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

99085

दूसरी खुराक

670285

45-59 वर्ष का आयु वर्ग

पहली खुराक

14290

दूसरी खुराक

142336

60 वर्ष से अधिक

पहली खुराक

12802

दूसरी खुराक

83149

एहतिहाती खुराक

48327

टीके की दी गई कुल पहली खुराक

206955

टीके की दी गई कुल दूसरी खुराक

1314726

एहतिहाती खुराक

72250

कुल

1593931

देश में सबसे ज्यादा जोखिम वाले आबादी समूहों को कोविड-19 से बचाने के एक उपकरण के रूप में इस टीकाकरण अभियान की उच्चतम स्तर पर नियमित रूप से समीक्षा और निगरानी की जाती है।


केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि 2047 के भारत के लिए युवा प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करना भारत के लिए सबसे अच्छा निवेश है

केंद्रीय विज्ञान और प्रौद्योगिकी राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), पृथ्वी विज्ञान राज्य मंत्री (स्वतंत्र प्रभार), प्रधानमंत्री कार्यालय, कार्मिक, लोक शिकायत, पेंशन, परमाणु ऊर्जा और अंतरिक्ष राज्यमंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने आज कहा कि युवा प्रतिभाओं का मार्गदर्शन करना 2047 के भारत के लिए सबसे अच्छा निवेश है। उन्होंने कहा कि पिछले 25 वर्षों से सक्रिय युवा वैज्ञानिकों को अगले 25 वर्षों के रोडमैप में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी, जब भारत अपनी स्वतंत्रता के 100 वर्ष का उत्सव मनाएगा।

 

डॉ. जितेंद्र सिंह हमारी वैज्ञानिक उपलब्धियों की अनिवार्यता और भव्यता का उत्सव मनाने के लिए एक अखिल भारतीय कार्यक्रम "विज्ञान सर्वत्र पूज्यते" को यादगार बनाने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह के समापन समारोह में बोल रहे थे।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image001CME3.jpg

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि "विज्ञान सर्वत्र पूज्यते" के इस एक सप्ताह के स्मरणोत्सव की भावना विज्ञान का उत्सव मनाना और उसका पूजन करना है। उन्होंने कहा कि यह आत्मनिरीक्षण करने और यह देखने का अवसर है कि जो हमारे पास नहीं है, उसकी भरपाई कैसे करते हैं। उन्होंने कहा कि विज्ञान और वैज्ञानिक सोच को आम आदमी तक ले जाने का लक्ष्य भी है, जहां वे वैज्ञानिक जानकारी और नवाचारों को आत्मसात करके लाभान्वित होने के साथ-साथ एक गहन वैज्ञानिक सोच विकसित कर  सकेंगे।

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी मोदी ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर वैज्ञानिकों को बधाई दी है, जिसमें प्रधानमंत्री ने कहा, "सभी वैज्ञानिकों और विज्ञान के प्रति उत्साही लोगों को राष्ट्रीय विज्ञान दिवस की बधाई। आइए हम अपनी सामूहिक वैज्ञानिक जिम्मेदारी को पूरा करने और मानव की प्रगति के लिए विज्ञान की शक्ति का लाभ उठाने की अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि करें।”

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, "एक राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम - विज्ञान सर्वत्र पूज्यते” (विज्ञान के लिए सार्वभौमिक सम्मान) को व्यापक भागीदारी और चौतरफा सराहना मिली है, जिसे हमने 22 फरवरी, 2022 को दिल्ली सहित 75 स्थानों पर शुरू किया था। आज राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर समाप्त होने वाला यह राष्ट्रीय विज्ञान सप्ताह, उस संघर्ष और बलिदान को प्रतिबिंबित करने की एक पहल थी, जिसके कारण भारत में आधुनिक विज्ञान का उदय हुआ और 2047 के सपने के अनुरूप अगले 25 वर्षों के लिए एक रोडमैप तैयार किया गया। यह आयोजन भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष के उत्सव के तौर पर "आज़ादी का अमृत महोत्सव" का हिस्सा था। इसलिए यह भारत की स्वतंत्रता के 75 गौरवशाली वर्षों की उपलब्धियों को याद करने के साथ-साथ उसे प्रदर्शित करने का भी अवसर है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image002AS3N.jpg

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, विज्ञान और प्रौद्योगिकी से संबंधित सभी मंत्रालयों और विभागों ने संस्कृति मंत्रालय के तत्वावधान में देश भर में इस कार्यक्रम को अंजाम देने के लिए हाथ मिलाया था और प्रधान वैज्ञानिक सलाहकार (पीएसए) कार्यालय और विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग के तहत एक संगठन - विज्ञान प्रसार को इस कार्यक्रम को कार्यान्वित करने की भूमिका सौंपी गई।

 

डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा, जब हम अपने स्वतंत्रता सेनानियों के साथ, भारतीय स्वतंत्रता के 75वें वर्ष में आजादी का अमृत महोत्सव का उत्सव मना रहे हैं, हम महेंद्रलाल सरकार, जे.सी. बोस और पी.सी. रे जैसे भारतीय वैज्ञानिकों के योगदान को भी याद करना चाहते हैं, जिन्होंने भारत में आधुनिक विज्ञान की आधारशिला रखने के लिए संघर्ष किया। उन्होंने कहा कि आज भारत प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में अंतरिक्ष, परमाणु ऊर्जा, अक्षय ऊर्जा, नैनो-प्रौद्योगिकी, कृषि, डिजिटल और आईटी क्षेत्र और जीवन विज्ञान जैसे क्षेत्रों में तेजी से और परिवर्तनकारी बदलाव पर जोर दे रहा है।

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने कहा, भारत उन गिने-चुने देशों में शामिल है, जिसने अपने संविधान में विशेष रूप से विज्ञान का उल्लेख किया हैको प्रमुख स्थान दिया है। उन्होंने कहा, वैज्ञानिक सोच, मानवतावाद साथ-साथ पूछताछ एवं सुधार की भावना का पोषण करना भारत के प्रत्येक नागरिक का संवैधानिक कर्तव्य है।

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर विज्ञान संचार पुरस्कार भी प्रदान किए, जो हर साल 28 फरवरी को सर सी.वी. रमन द्वारा ‘रमन इफेक्ट’ की खोज की घोषणा को यादगार बनाने के लिए आयोजित किया जाता है, जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया था। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी विभाग ने 1987 में विज्ञान और प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में संवाद कायम करने तथा उसे लोकप्रिय बनाने में उत्कृष्ट प्रयासों को बढ़ावा देने, प्रोत्साहित करने और मान्यता देने के साथ-साथ लोगों के बीच वैज्ञानिक सोच पैदा करने के लिए राष्ट्रीय विज्ञान पुरस्कारों की स्थापना की। ये पुरस्कार हर साल राष्ट्रीय विज्ञान दिवस पर प्रदान किए जाते हैं। पुरस्कार में एक स्मृति चिन्ह, प्रशस्ति पत्र और पुरस्कार राशि शामिल है। (पुरस्कार विजेताओं की सूची संलग्न है)

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image003UNXO.jpg

 

डॉ. जितेंद्र सिंह ने विज्ञान प्रसार द्वारा प्रकाशित तीन कॉफी-टेबल पुस्तकों का विमोचन किया। "विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग: अतीत-वर्तमान-भविष्य" शीर्षक वाली पहली पुस्तक में इस बात का उल्लेख किया गया है कि 1971 में सूचना प्रौद्योगिकी विभाग की स्थापना के बाद से इसको कैसे आकार दिया गया है और इसने भारत में वैज्ञानिक परंपरा और निर्देशित नवाचार को कैसा आकार दिया है। यह अपने भविष्य के वैज्ञानिक लक्ष्यों की एक झलक भी प्रदान करती है।

 

https://static.pib.gov.in/WriteReadData/userfiles/image/image004MEOR.jpg

 

दूसरी पुस्तक का शीर्षक है - "75 अंडर 50: साइंटिस्ट्स शेपिंग टुडेज़ इंडिया", जिसमें 75 वैज्ञानिकों के व्यक्तिगत जीवन और पेशेवर उपलब्धियों को शामिल किया गया है, जो उनके आसपास की विविधता पर गहराई से नज़र डालते हैं, जैसे कि उनकी अलग-अलग पृष्ठभूमि, वैज्ञानिक बनने के कारण, उनके सामने आने वाली बाधाएं और विभिन्न विषयों में उनके कार्य।

 

तीसरी पुस्तक का शीर्षक है - "75 फाउंडर्स ऑफ मॉडर्न साइंस इन इंडिया", जिसमें भारत को समकालीन दुनिया में एक महान सभ्यता बनाने में आधुनिक भारतीय वैज्ञानिकों के उत्कृष्ट योगदान को याद करते हुए, भारत की आजादी के 75वें वर्ष का उत्सव, यानी आजादी का अमृत महोत्सव मनाया गया है।

 

परमाणु ऊर्जा विभाग के प्लाज्मा अनुसंधान संस्थान के डॉ. बी.एस. मुंजाल और डॉ. सूर्यकांत गुप्ता द्वारा लिखित, मीट, ग्रीट एंड ट्वीट विद प्लाज़्मा टून्स नामक एक विज्ञान कार्टून पुस्तक का भी विमोचन किया गया। यह भारत के तीक्ष्ण बुद्धि वाले युवा की शुरुआत में पहचान करके उन्हें आकर्षित करने का एक नया प्रयास है। यह कार्टून पुस्तक सामाजिक लाभ के लिए प्लाज्मा अनुसंधान के अधिकतम इस्तेमाल को लेकर एक विस्तृत कैनवास प्रदान करती है।