Tuesday, October 29, 2019

शारीरिक शिक्षा की उत्पति, विद्यालय में शारीरिक शिक्षा की उपयोगिता

 शिक्षा शब्द से उत्पत्ति शारीरिक शिक्षा की हुई है क्योकि चाहें वह रामायण काल हो या महाभारत काल जिस प्रकार भगवान श्रीराम या कौरव और पाड्व गुरूकुल में शिक्षा ग्रहण करने के लिए गये थे उनके साथ शारीरिक शिक्षा का भी पाठ्यक्रम रखा जाता था। परन्तु वह किस रूप में विकसित थी धनु विद्या तलवारबाजी, गदा युद्ध, कुश्ती आदि।
 उ0 प्र0 माध्यमिक शिक्षा बोर्ड द्वारा शारीरिक शिक्षा को एक अनिवार्य विषय के रूप में प्रस्तुत किया गया है। क्योंकि खेल का स्वर लगातार नीचे गिरने से दो साल से शारीरिक शिक्षा को अनिवार्य विषय कर दिया गया है। शारीरिक शिक्षा का कार्यक्रम अति व्यापक है। लेकिन कुछ विद्वान शारीरिक शिक्षा के पाठ्यक्रम को समझ नहीं पाते है। छोटी-मोटी खेल की प्रतियोगिता कराकर अपने पाठ्यक्रम को खत्म कर देते हैं। लेकिन विद्यालय में नियमित रूप से शारीरिक शिक्षा का पाठ्यक्रम बनाना चाहिए। जिससे छात्रों का समुचित रूप से विकास हो सके। शारीरिक शिक्षा का अथ्र  विद्यार्थी को स्वस्थ व निरोग रखने और मानसिक, विकास बुद्ध क्रियायें, ऐथलेटिक, योगा, जिमनास्टिक, हाॅकी, क्रिकेट, फुटबाॅल आदि का  निर्माण रूप से अभ्यास कराना चाहिए। जिससे विद्यार्थी का अपना लक्ष्य प्राप्त करने में आसानी रहे। विद्यार्थी के अन्दर शारीरिक शिक्षा के कार्यक्रम से निम्न गुण विकसित होते है-
1. शारीरिक गुण का विकास होना।
2. चारितिक गुण का विकास होना।
3. सामाजिक गुण का विकास होना।
4. मानसिक गुण का विकास होना।
5. अनुशासन की भावना का विकास होना।
6. नैतिकता की भावना का विकास होना।
7. खेल भावना का विकास होना।
 जिस प्रकार शिक्षा के पाठ्यक्रम में एक पीरियड खेल का इसलिए रखा जाता है कि सभी छात्र/छात्राओं का ध्यान खेल की तरफ केन्द्रित हो तो वह सारा दुःख और सुख छोड़कर खेल की तरफ केन्द्रित हो जाता है। जिससे उन्हें एक नयी ऊर्जा प्राप्त होती है। और उनके आगे नेये भविष्य के लिये मार्ग बनता हैं। वह पुनः पढ़ाई के लिये तत्पर हो जाते हैं।


No comments:

Post a Comment