Monday, November 18, 2019

अपने शरीर की क्रियाएँ

क्या आप जानते हैं कि हमारी आँखों की माँस-पेशियाँ एक दिन में कितनी गति करती हैं। या फिर लार ग्रन्थियों से रोजाना कितनी बार लार निकलती है। आमतौर पर लोगों को अपने शरीर की ऊपरी बनावट के बारे में पता होता है, परन्तु उसकी सूक्ष्म या फिर उसकी अंदरूनी बनावट की जानकारी नहीं होती है। तो आइए जाने मनुष्य के शरीर से जुड़ी कुछ रोचक जानकारी......
हमारी लार ग्रन्थियों से 1.5 लीटर लार प्रतिदिन निकलती है।
मानव शरीर का कवच त्वचा है। अपने जीवन काल में हर व्यक्ति लगभग 18 किलोग्राम त्वचा धारण करता है।
उंगलियों के नाखून -0.05 से. मीटर एक सप्ताह में बढ़ते हैं।
हमारा मस्तिष्क विभिन्न प्रकार की दस हजार गंधो का भंडारण पहचान और स्मरण रख सकता है।
मानव शरीर की सबसे लम्बी हड्डी फीमर और सबसे छोटी हड्डी स्टिप है, जो कान की हड्डी होती है।
पुरुष या स्त्री के शरीर पर बालों की संख्या औसतन पाँच मिलियन होती है। 
हमारे गुर्दे प्रतिमिनट 100 मि.ली. रक्त छानते हैं। इस प्रकार एक दिन में पूरे शरीर का रक्त बीस बार छाना जाता है।
छीक का वेग सौ मील प्रति घंटा तक होती है। उसके जोर के कारण शरीर को गहरा धक्का लगता है। 
फेफड़े में कुल तीन लाख मिलियन रक्त कोशिकाएं होती हैं। जो फैलाने पर चैबीस हजार किलोमीटर तक लम्बी हो सकती हैं। 


No comments:

Post a Comment