Monday, November 18, 2019

लहसुन और प्याज

एक बहुत पुरानी कहावत है कि आप जैसा खाते हैं, वैसे ही हो जाते हैं। अब तो साइंस में भी  इस बात के लेकर खोज हो रही है कि कितना और क्या खाना हमारी सेहत को किस तरह प्र्रभावित करता है। चिकित्सा वैज्ञानियों के अनुसार खाने वाली चीजों और दवा में कोई साफ विभाजक रेखा नहीं खींची जा सकती है। कोई भी खाने की चीज अच्छी दवा हो सकती है।
खाने की कई चीजों में ऐसे रसायन होते हैं जो शरीर में जज्ब हो जाने के बाद दवा जैसा काम करते हैं। वीजसन इंस्टीट्यूट इजरायल के अनुसार लहसुन का गुण कभी भी नष्ट नहीं होता, फिर भी इसका कच्चा इस्तेमाल किया जाए तो ज्यादा लाभदायक है। लहसुन विभिन्न प्रकार के जीवाणुओं को रोकथाम तथा उन्हें नष्ट करने में सहायक होता है। यदि इनके रस का सेवन प्रत्येक 3 घण्टे के पश्चात किया जाए तो टाइफाइड की गंभीर अवस्था को किसी अन्य जीवाणुनाशक औषधिक की अपेक्षा नियंत्रित किया जा सकता है।
प्याज के रासायनिक तत्व श्वास रोग तथा जनन में भी लाभप्रद साबित हुए हैं। प्याज में अनेक अद्भुत गंधक यौगिक होते जो कभी रासायनिक संगठन से बनाये गये थे। अनुसंधानों से यह भी पता चलता है कि प्याज और लहसुन के इस्तेमाल से जानवरों में कैंसर रोग की रोकथाम की जा सकती है। वे व्यक्ति जो खाली पेट रोज सुबह प्याज खाते हैं, उन्हें न किसी प्रकार की पाचन समस्यायें ही होती हैं और दिन भर ताजगी महसूस करते हैं। 


No comments:

Post a Comment