Sunday, November 17, 2019

विश्वशांति और भारत

भारत एक अध्यात्मवादी और शांतिप्रिय देश रहा है। यह अलग बात है कि आज का भारतीय अधिकाधिक मौलिक साधनों को पाने के लिए आतुर हो और दीवाना बनकर अपनी मूल अध्यात्म चेतना से भटकता जा रहा है और उससे हर दिन, हर पल दूर होता जा रहा है परन्तु जहाँ तक शांतिप्रियता का प्रश्न है, वह आज भी व्यर्थ के लड़ाई - झगड़ों में न पड़कर सहज शांति से ही जीवन जीना चाहता है। यही वह मूल कारण है कि अपने आरंभ काल से ही भारत शांतिवादी और निरंतर शांति बनाए रखने का आदी रहा है।
भारत ने कभी ऐसा कोई कार्य नहीं किया जिससे विश्वभर की शांति भंग हो। भारत ने तो आक्रमणकारियों के प्रति भी उदारता बरती। जयशंकर प्रसाद ने स्पष्ट कहा है-
विजय केवल लोहे की नहीं, धर्म की रही धरा पर धूम
भिक्षु होकर रहते सम्राट, दया दिखलाते घर-घर घूम।
यहां के राजाओं नें अत्याचार, दमन, और संघर्ष का रास्ता छोड़कर त्याग और तपस्या का रास्ता अपनाया है। भारत सदा से 'वसुधैव कुटुम्बकम' की भावना पर बल देता है।
विश्व शांतिः एक चुनौती-
शांति का अर्थ अन्याय - अत्याचार चुपचाप सहन करना नहीं है। इसी प्रकार शांति का अर्थ निष्क्रियता भी नहीं है। इसका अर्थ और प्रयोजन जानबूझकर ऐसे कार्य न करना रहा है जिनसे विश्व शांति भंग होने का अंदेशा हो। आज विश्व के समक्ष सबसे बड़ी चुनौती यही है कि विश्व शांति कैसे संभव हो? आज पूरा विश्व रास्तों की होड़ में अंधा होकर अपनी मृत्यु का सामान इकट्ठा कर चुका है।
वैज्ञानिकों के अनुसार आज विश्व के पास असीमित विस्फोटक सामग्री है। आज 'विनाशकाले विपरीत बुद्धि' वाली कहावत अक्षरशः सिद्ध हो रही है।
भारत द्वारा विश्व शांति के उपाय-
भारत सदा से ही विश्वशांति का पक्षधर रहा है। जब हम किसी को हानि पहुँचाने और उकसाने वाला कार्य नहीं करेंगे तो शांति भंग होने की संभावना नहीं होगी। अतः विश्व शांति बनाए रखने का सबसे उत्तम उपाय है- स्वयं शांत बने रहना। अपनी राष्ट्रीय सीमाओं पर अतिक्रमण होने पर भी दूसरों के क्षेत्रों को हथियाने का प्रयास नहीं किया। आज स्वतंत्र भारत की विदेश नीति और तटस्थ नीति उसकी समानता पर ही निर्भर है।
निःशस्त्रीकरण:-
भारत निः शस्त्रीकरण की नीति का समर्थक रहा है। उसी का परिणाम है कि भारत के पास परमाणु बम बनाने की विधि होते हुए भी वह उसका निर्माण नहीं कर रहा है। भारत का स्पष्ट मत है कि परमाणु बमों का समूल नाश होना चाहिए यह शांति की सच्ची भावना का प्रश्न है। इस प्रकार भारत ने विश्वशांति में सदा योगदान दिया है। 
गुट निरपेक्षता -
जब विश्व 'रूस और अमेरिका' को दो विरोधी गुटों में बँटा था तब भारत ने विश्व को 'गुट निरपेक्षता' की नीति बताई थी। भारत ऐसे देशों का अगुआ बना, जो किसी भी गुट की तरफ नहीं थे। 
विश्व शांति का आवश्यक आधार-
विश्व शांति के लिए सबसे बड़ा आधार है - शक्ति। विश्व उसी की बात सुनता है जिसके पास शक्ति है। यह धन, साधन या शस्त्र-बल किसी भी प्रकार हो सकती है। भारत के सभी प्रयास मुँह जबानी हैं। ठोस उपाय करने के लिए उसके पास शक्ति का अभाव है क्योंकि उसकी आर्थिक दशा दीन-हीन है।
विश्व शांति के लिए अध्यात्म भावना को प्रश्रय देना, सत्य, प्रेम, अहिंसा, और पारस्परिक सहयोग के मार्ग पर चलना, समस्या को बातचीत के द्वारा सुलझाने का प्रयास करना, आदि रास्ते पर चलना चाहिए।
संधि वचन सम्पूज्य उसी का जिसमें शक्ति विजेय की''


No comments:

Post a Comment