Saturday, February 1, 2020

 कार्यकर्ता सम्मेलन व भण्डारे का आयोजन

केक काटकर दी शवपाल यादव को जन्मदिवस की बधाई
कानपुर नगर, शनिवार को प्रगतिशील समजावादी पार्टी लोहिया कानपुर नगर ग्रामीण का कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन रामादेवी  चैराहे पर प्रसपा ग्रामीण जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति की अध्यक्षता तथा मजदूर, किसान सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु सविता व जिला सचिव   रमेश निषाद के संयोजन में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में गोविन्द त्रिपाठी उपस्थित रहे।
             कार्यकर्ता सम्मेलन मुख्य अतिथि गोविन्द त्रिपाठी स्वामी ने कहा कि संगठन में निष्ठा रखने वाले पदाधिकारियों को पार्टी में सम्मान  मिलेगा और 2022 में निश्चित रूप से उ0प्र0 में प्रसपा की सरकार बनेगी। जिलाध्यक्ष विनोद प्रजापति ने कहा कि प्रगतिशील समाजवादी पार्टी ग्रामीण,  शहर में हो रही जुल्म, प्यादती के खिलाफ सरकार के विरोध में सडकों पर उतरकर प्रदर्शन करेगी और शीघ्र जन समस्याओं पर उ0प्र0 के राज्यपाल को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन दिया जायेगा। किसान, मजदूर सभा के जिलाध्यक्ष विष्णु कुमार सवित ने कहा कि आज केंद्र और राज्य सरकार की नीतियों से जनता त्रस्त हो चुकी है। देश में सौहार्दपूर्ण वातावरण पर संकट मण्डरा रहा है, युवक बेराजगार है, उ0प्र0 जगंलराज कायम है और जनता की भलाई सम्बन्धी कोई भी कार्य सरकार द्वारा नही किया जा रहा है। भाजपा अपने वादो को पूरा नही कर सकी है, हम सभी सडकों पर उतरकर इसका विरोध करेगे। कार्यक्रम में  अशोक यादव, जिला पंचायत प्रत्याशी शिवकुमार प्रजापति, रजनीश यादव, दुर्गाशंकर मिश्रा, डा0 शालिनी यादव, सुरेश मिश्रा, जमील अहमद, सौरभ पाण्डे,  अरूण यादव, रमेश निषाद आदि मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment