Sunday, February 2, 2020

पुलिस अधीक्षक कार्यालय गोण्डा

 






दिनांक 11.01.2020 को अज्ञात अभियुक्तों द्वारा वादी मो0 सनी पुत्र जुल्फिकार अली नि0 बालपुर बाजार थाना को0 करनैलगंज जनपद गोण्डा की बालपुर स्थित किराने की दुकान से चोरी करके फरार हो गये थे। जिसके सम्बन्ध में वादी द्वारा थाना को0 करनैलगंज में अज्ञात अभियुक्तगणों के विरूद्ध अभियोग पंजीकृत कराया गया था। जिसमें  को0 करनैलगंज पुलिस ने विवेचना के आधार पर प्रकाश में आये आरोपी अभियुक्तों को आज दिनांक 02.02.2020 को मुखबिर की सूचना पर बालपुर बाजार से कटरा जाने वाले रास्ते से गिरफ्तार कर लिया गया। कड़ाई से पूछताछ करने पर अभियुक्तगणों की निशानदेही से चोरी की उक्त सामग्री प्राइमरी स्कूल बालपुर के पीछे खण्डहर से बरामद किया गया। अभियुक्तगणों को थाना करनैलगंज में पंजीकृत अभियोग के तहत माननीय न्यायालय रवाना कर दिया गया।


गिरफ्तार कर्ता टीम-
01. उ0नि0 जयहरि मिश्रा।
02. उ0नि0 दिलीप कुमार सिंह।
03. का0 जगेश्वर गौड़।
04. का0 राम प्रवेश यादव।


परिवार परामर्श केन्द्र में 03 जोड़े एक साथ रहने को हुए राजी -
गोण्डा। रविवार जनपद गोण्डा के पुलिस कार्यालय मे आयोजित परिवार परामर्श केन्द्र मे पुलिस अधीक्षक गोण्डा श्री राज करन नय्यर के निर्देशन मे परामर्शदाताओ ने 03 बिछुड़े जोड़े को समझाबुझाकर सुखी जीवन जीने हेतू राजी कर लिये इन जोड़ो मे 01. शान्ती देवी पत्नी प्रमोद कुमार, 02. शारदा देवी पत्नी राजू, 03.माला देवी पत्नी हीरालाल, एक साथ सुखी जीवन जीने हेतु राजी हो गये।


परामर्श केन्द्र मे उपस्थित सदस्यगण-
यशोदा नन्दन त्रिपाठी, राजू मुखिया, डा0 उमा सिंह, सन्तोष ओझा, राधारानी मिश्र, राजमंगल मौर्या, कु0 अनीता साहू, सफदर हुसैन, शशि कुमार भारती, महेश गुप्ता, अनीता श्रीवास्तव, का0 राजभान यादव, का0 अंगद गौड़, का0 रोशन आरा।


 

 


 


 





 






 

 







 

 







 







 




 




 



 




No comments:

Post a Comment