Sunday, March 29, 2020

108 व 102 के कर्मचारियों के परिवार अब भुखमरी के कगार पर



सण्डीला/हरदोई:(अयोध्या टाइम्स)-सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कोथावां में लगे 108 व 102 के कर्मचारियों का 2 महीने से वेतन नही मिल पाया है आज उन्ही कर्मचारियों का परिवार में भुखमरी होने का मामला सामने प्रकरण में आया है।
          ब्लॉक अध्यक्ष आदेश कुमार ने बताया कि हमारी समस्या यह है। कि  2 महीने से हम लोगो को वेतन नही मिला है। करीब 7 महीने से पी०एफ० नही कटा हुआ है। न हमारे लिए सरकार सोच रही है। कि कोई किट वगैरा मिलती है। वह भी नही मिल पा रही है। हम सब लोग परेशानीयो से जूझ रहे है। तो हमारा सरकार से यंही कहना है। कि कम्पनी  अपने अंडर से काम कराना चाहती है। तो हम सब लोग कल तक गाड़िया खड़ी कर देंगे। सरकार साफ साफ कह रही है। कि आप प्राइवेट इम्पालाई हो हम अगर हम प्राइवेट इम्पलाई है। तो कल से गाड़ी खड़ी कर देंगे।     
              सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे ई एम टी रचित कुमार  से इस विषय पर पूछा गया तो उन्होंने बताया  कि सरकार हमारे साथ सौतेला व्यवहार कर रही है और बिना हथियार के लिए हम लोगो  को मरने के लिए छोड़ दिया गया है। एक तरफ सरकार कह रही है कि हमारी 4500 एम्बुलेंस चल  रही है और उन 4500 एम्बुलेंस पर जो 19 हजार 200 कर्मचारी है। उनका कोई ध्यान नही है। उनके साथ सौतेला व्यवहार कर रही है। सरकारी इम्प्लाई के लिए 50 लाख का बीमा है। हमारे लिए कुछ भी नही है। इस महामारी के दौर में हम लोगो को दो महीने से कोई भी सेलरी नही मिल रही है। इन लोगो ने बताया कि इनके परिवार भुखमरी पर है। सरकार इनकी तरफ कोई ध्यान नही दे रही है।
         सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर लगे पायलट जसवीर सिंह ने बताया कि सरकार यह कहती है कि एम्बुलेंस सरकारी है वह हमारी है। लेकिन उस एम्बुलेंस पर लगे पायलट व ईएमटी कर्मचारी वह प्राइवेट है। सरकार जो 8 हजार बन्दे के लिए सरकार कुछ नही दे रही है। तो हम लोग क्या मरने के छोड़ दिये गए है। जिस तरीके से कम्पनी व सरकार इस ओर ध्यान नही दे रहे है। सरकारी कर्मचारी के लिये पच्चास पच्चास लाख के कराए जा रहे है। हम लोगो के लिए कुछ भी बीमा वीमा नही है। दो महीने से हमे वेतन नही मिला है। हम लोग क्या खाएंगे क्या पीयेंगे जितने भी कर्मचारी है। दिन रात भाग रहे है। हम लोगो के लिए सरकार इस समय सरकार सौतेला व्यवहार कर रही है।


 

 



 

No comments:

Post a Comment