Monday, May 25, 2020

परसौनी कृषि विज्ञान केन्द्र मे दिया गया मास्क और साबुन

पहाड़पुर पू.च. (संवाददाता) ।पहाड़पुर प्रखंड अंतर्गत कृषि विज्ञान केंद्र परसौनी में प्रगतिशील किसान भाइयों के लिए भाजपा के स्थानीय सांसद सह पूर्व केन्द्रीय कृषि मंत्री राधामोहन सिंह जी द्वारा उपलब्ध कराये गये मास्क व साबुन कृषि विज्ञान केंद्र के प्रधान वैज्ञानिक सह प्रमुख अरविंद कुमार सिंह,मृदा वैज्ञानिक आशीष राय, पशु चिकित्सक डॉ शैलेन्द्र कुमार रजक,नवीन कुमार के द्वारा संयुक्त रूप से उपरोक्त सामग्री का वितरण किया गया!मौके पर मौजूद प्रगतिशील किसान हरेंद्र प्रसाद राय, सुरेंद्र सिंह,मुन्ना प्रसाद, महात्मा मिश्रा,राजन प्रसाद,परसुराम प्रसाद राय,सुभाष चंद्र शर्मा,रामनरेश प्रसाद,आनंद कुमार,अरविंद तिवारी,जलेश्वर यादव,कन्हैया मिश्रा,बलिराम प्रसाद रायआदि उपस्थित रहे।श्री सिंह ने कहा कि किसानों के कल्याण में ही देश का कल्याण है।कई बड़े सुधार अन्य बुनियादी सुविधाएं, माइक्रो फ़ूड इंटर प्राइजेज,
फलों-सब्जियों के लिए सप्लाई चेन,डेयरी के बुनियादी ढांचे का विकास,मत्स्य संपदा योजना,राष्ट्रीय पशुरोग नियंत्रण कार्यक्रम, गंगा किनारे हर्बल उत्पाद एवं मधुमख्खी पालन के लिए पर्याप्त धन राशि के अलावे किसानों के उत्पाद बेचने के विकल्प,1955 के आवश्यक वस्तु कानून में बदलाव के साथ ही किसानों के आय से जुड़े कानून बनाने जैसी घोषणाएं निश्चित रूप से कृषि क्षेत्र की भविष्य बदलने वाली है।साथ ही साथ पहाड़पुर के एफपीओ के चेयरमैन बलिराम प्रसाद,अमरजीत कुमार यादव भी मौजूद रहे।


No comments:

Post a Comment