Saturday, June 20, 2020

लखनऊ में महापौर ने दिलाई नामित पार्षदों को शपथ



पुष्पेंद्र सिंह सवांददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ

आज दिनाँक 19/06/2020 को लालबाग स्थित नगर निगम मुख्यालय के राजकुमार हॉल में महापौर श्रीमती संयुक्ता भाटिया ने फिजिकल डिस्टेंसिंग पालन करते हुए नामित पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया ने नामित पार्षद अनुराग मिश्रा, पद्मिनी चौधरी,  कैलाश गुप्ता,  राकेश मिश्रा,  संतोष तेवतिया, श्री शिव कुमार यादव,  सुभाष शुक्ला,  सर्वजीत सिंह,  के०के० जायसवाल,  प्रियांक आर्य को महापौर ने पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। 

शपथ ग्रहण के दौरान सरकार द्वारा जारी गाइडलाइंस के अनुरूप फिजिकल डिस्टेंसिंग का अनुपालन किया गया साथ ही सभी के हाथों को सेनेटाइजेशन के पश्चात ही उनको प्रवेश मिला। 

सभी नव नामित पार्षदों को नगर निगम अधिनियम, प्रमाण पत्र और नगर निगम की सूचना डायरी भेंट की गई। 

महापौर संयुक्ता भाटिया ने कहा कि सभी नव पार्षदो का हमारे नगर निगम परिवार में स्वागत है, अब हमारा परिवार बढ़ रहा है, आज से हमारे नगर निगम में 120 पार्षद हो गए है। हम सभी मिलकर जनता को और बेहतर ढंग से प्रभावी सेवाएं दे सकेंगे। 

इस दौरान महापौर संयुक्ता भाटिया के साथ महानगर अध्यक्ष मुकेश शर्मा, नगर आयुक्त इंद्रमणि त्रिपाठी, नगर निगम उपाध्यक्ष रजनीश गुप्ता, पार्षद दल नेता राम कृष्ण यादव, भाजपा नगर महामंत्री त्रिलोक सिंह अधिकारी, अपर नगर आयुक्त अमित कुमार, अर्चना द्विवेदी, राकेश यादव, मुख्य कर निर्धारण अधिकारी अशोक सिंह सहित सभी नव नामित पार्षद उपस्थित रहे।



 

 

No comments:

Post a Comment