Tuesday, December 29, 2020

सुधीर गुप्ता को समाजवादी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष बनने पर व्यापारियों और सपाइयों में खुशी की लहर

हरदोई।(अयोध्या टाइम्स)समाजवादी पार्टी ने 2022 के विधानसभा चुनावों की तैयारियां शुरू कर दी है और पार्टी लगातार संगठन में सक्रिय भूमिका निभा रहे युवा नेताओं को महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां सौंपने में जुट गई हैं। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय अखिलेश यादव जी के निर्देश पर समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष व सहारनपुर नगर से सपा विधायक/ पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने तेजतर्रार नेता यूथ ब्रिगेड के पूर्व  ज़िला सचिव सुधीर गुप्ता मिन्ना को जिले का बड़ा दायित्व सौंपा है। 

समाजवादी व्यापार सभा के प्रदेश अध्यक्ष श्री गर्ग ने सुधीर गुप्ता मिन्ना को समाजवादी व्यापार सभा हरदोई का जिला अध्यक्ष मनोनीत किया है।समाजवादी व्यापार सभा के जिलाध्यक्ष बनाये गए सुधीर गुप्ता की गिनती सपा के तेजतर्रार युवा नेताओं में होती है और वह सपा के कई महत्वपूर्ण पदों पर काम कर चुके हैं।
समाजवादी व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष बनाये जाने की खबर जिले में पहुंचते ही सुधीर गुप्ता को बधाई देने वालों का तांता लग गया है। यूथ ब्रिगेड के पूर्व जिलाध्यक्ष रामज्ञान गुप्ता ने मा० राष्ट्रीय अध्यक्ष जी, मा० प्रदेश अध्यक्ष की का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि सुधीर गुप्ता को व्यापार सभा का जिलाध्यक्ष पद की ज़िम्मेदारी देने से व्यापारियों में हर्ष है हम अधिक से अधिक व्यापारी वर्ग को जोड़कर समाजवादी पार्टी को मज़बूत करने का कार्य करेंगे। बधाई देने वालों में समाजवादी पार्टी के एमएलसी डॉक्टर राजपाल कश्यप ,सपा जिला अध्यक्ष जितेंद्र बर्मा जीतू, पूर्व सांसद उषा वर्मा, पूर्व विधायक बाबू खा,पूर्व सांसद अंशुल वर्मा, पूर्व विधायक आसिफ खान बब्बू, पूर्व जिलाध्यक्ष शराफत अली, पूर्व विधायक राजेश्वरी, पूर्व जिलाध्यक्ष पदमराग सिंह यादव पम्मू, ज़िलामहासचिव बीरेन्द्र सिंह यादव , पूर्व प्रत्याशी सुभाष पाल, सरताज खाँन, पिछड़ा वर्ग प्रदेश महासचिव संजय कश्यप, छात्रसभा के पूर्व राष्ट्रीय सचिव मुकुल सिंह आशा, व्यापार मंडल अध्यक्ष वेदप्रकाश गुप्ता, आर्दश दीपक मिश्रा, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष राकेश पाल, सूरज वर्मा, अवनीश पांडेय बिलग्राम, मनोज गुप्ता, सोनू गुप्ता परसपुर, मोहसिन खान, शुभम् सिंह, सुखदेव गुप्ता, अभय सिंह, पंकज अस्थाना, आशीष गुप्ता, अजय गुप्ता, उमेश गुप्ता, मुजीब मलिक, प्रखर दीक्षित, अनुज यादव, दीपू यादव, पंकज यादव, अभय गुप्ता, प्रवीण यदुवंशी, मुकेश गुप्ता, आदि सैकड़ों लोगों ने बधाई दी।

No comments:

Post a Comment