Tuesday, December 29, 2020

ब्लॉक परिसर में आयोजित हुआ किसान मेला

कछौना (हरदोई) :(अयोध्या टाइम्स)विकास खण्ड कछौना के अंतर्गत जनपद में संचालित राष्ट्रीय कृषि विकास 30 नान एनएचएम जनपद राष्ट्रीय दो दिवसीय औधोगिक विकास योजना के तहत मंगलवार को खण्ड विकास अधिकारी कार्यालय कछौना के परिसर में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया गया। इस गोष्ठी में कार्यक्रम का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने दीप जलाकर किया। क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा ने किसानों को संबोधित करते हुए कहा किसान परंपरागत खेती को छोड़कर नवीन तकनीक को अपनाते हुए खेती करें, जिससे उसकी आय में बढ़ोतरी हो सके। किसानों की आय को बढ़ाने के लिए सरकार विभिन्न योजनाएं चला रही है। इस गोष्ठी में कृषि वैज्ञानिकों ने मशरूम की खेती के बारे में किसानों को विस्तृत रूप में जानकारी दी। वहीं जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार द्वारा केला की खेती व ड्रिप सिंचाई पद्धति के बारे में विस्तार रूप से कृषकों को जानकारी दी गई। आलू व मटर में लगने वाले रोगों के निराकरण के बारे में कृषि वैज्ञानिकों ने किसानों को जागरूक करते हुए इसके निराकरण के बारे में बताया। कृषि विज्ञान केंद्र के वैज्ञानिक डॉ० दीपक कुमार मिश्रा व डॉ० पीसीएन गौतम ने कृषकों को उच्च तकनीक से फूलों और सब्जियों की खेती करने हेतु विस्तार रूप से जानकारी दी। साथ ही किसानों को उक्त तकनीकी से खेती करने हेतु प्रेरित किया। इस गोष्ठी में कृषि उद्यान राजकीय फल संरक्षण केंद्र पशुपालन, मत्स्य, आयुर्वेदिक एवं अन्य विभागों के स्टाल लगाए गए। किसानों को उच्च तकनीक की जानकारी के लिए कई विभागों के स्टाल लगाए गए। इन सभी स्टालों के माध्यम से किसानों को नई तकनीकी के बारे में जागरूक किया गया। जिला उद्यान अधिकारी ने जनपद में संचालित अन्य विभागीय योजनाओं की विस्तृत रूप से जानकारी दी। वहीं जिला उद्यान अधिकारी द्वारा गोष्ठी में आए हुए किसानों का आभार व्यक्त किया।

      इस अवसर पर क्षेत्रीय विधायक रामपाल वर्मा, जिला उद्यान अधिकारी सुरेश कुमार, खण्ड विकास अधिकारी कछौना विपिन चौधरी, डॉ० मुकेश सिंह, डॉ० डीबी सिंह, डॉ० दीपक मिश्रा वैज्ञानिक केवीके, डॉ० सी०पी०एन० गौतम वैज्ञानिक केवीके, डॉ० राजाराम वर्मा सेवानिवृत्त प्रधान वैज्ञानिक हिमाचल प्रदेश, डॉ० रमेश सिंह क पशुचिकित्सा अधिकारी हरदोई, रेखा श्रीवास्तव सहायक निदेशक मत्स्य हरदोई, हरिओम नारायण वर्मा मधु विकास निरीक्षक, अनिल कुमार वर्मा उद्यान निरीक्षक, औचित्य सिंह सहायक उद्यान निरीक्षक, भाजपा मंडल अध्यक्ष नवीन पटेल सहित विकास खण्ड कछौना, कोथावां, सण्डीला, बेंहदर से आए  किसानों ने प्रतिभाग किया।

No comments:

Post a Comment