Saturday, January 9, 2021

डॉ महेश्वर प्रसाद सिंह दांगी के 29वे पुण्यतिथि मनाई गई

बिदुपुर(वैशाली)संवाददाता अभिनय कुमार.दैनिक अयोध्या टाइम्स। शनिवार को प्रख्यात पशुचिकित्सक दिवंगत डॉ. महेश्वर प्रसाद सिंह दांगी के 29वे पुण्यतिथि समारोह मधुरापुर ग्राम में उनके आवास पर मनाया गया। इस समारोह की अध्यक्षता डॉ. देवेंद्र प्रसाद सिंह तथा संचालन डॉ. प्रमोद कुमार सिंह ने किया। कार्यक्रम में मुख्यातिथि के रूप में प्रो० वशिष्ठ नारायण सिंह प्रदेश अध्यक्ष बिहार इंटरमीडिएट शिक्षक शिक्षेत्रक क्रमचारी संघ सम्मिलित हुए, उन्होंने स्व. महेश्वर बाबू के गुणों की चर्चा की और होम्योपैथीक जगत में उनके कार्यों के बारे में जानकारी दी। पुण्यतिथि समारोह में भाजपा बिदुपुर पूर्वी मंडल अध्यक्ष टिंकज कुमार सिंह ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये और उनके द्वारा पशुचिकित्सा जगत में किये गये कार्यों का वर्णन किया। इस कार्यक्रम में विशेष रूप से जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजेश्वर प्रसाद मुकेश, राधाकांत सिंह, राधेश्याम तिवारी, रामप्रसाद निराला, मिथलेश कुमार पंछी, अम्बिका सिंह, शत्रुधन प्रसाद गुप्ता, धीरेंद्र सिंह, विकास सिंह, अर्जुन सिंह आदि ने उनके प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी।

No comments:

Post a Comment