Monday, January 11, 2021

गायत्री परिवार द्वारा आयोजित पांच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं प्रज्ञापुराण कथा का शुभारंभ

अमित पाठक  / सूर्य प्रकाशमिश्र

बिशेश्वरगंज के ग्राम पंचायत सेमरा के बसंत टेपरा बसंतपुरी स्थान पर शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान में गायत्री परिवार द्वारा पाँच दिवसीय गायत्री महायज्ञ एवं पावन प्रज्ञापुराण कथा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ रविवार दोपहर भव्य कलश यात्रा के साथ हुआ। क्षेत्र की सैकड़ों माताएं बहनें कलश देवता का पूजन कर यात्रा में सम्मिलित हुईं। वहीं कथा का शुभारंभ शाम को कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित क्षेत्रीय विधायक सुभाष त्रिपाठी ने पूजन अर्चन व आरती कर किया। उन्होंने कहा कि अध्यात्म व्यक्ति के जीवन का आईना है। बिना अध्यात्म के जीवन अधूरा है। धार्मिक आयोजनों से व्यक्ति को सन्मार्ग पर चलने की प्रेरणा तो मिलती ही है साथ ही सामाजिक ताना बाना भी मजबूत होता है। उन्होंने कार्यक्रम आयोजकों की सराहना करते हुए सभी को शुभकामनाएं दी। गायत्री परिवार के कार्यकर्ता चन्द्र प्रकाश त्रिपाठी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रतिदिन सुबह 8 बजे से यज्ञ और शाम को 6 बजे से 10 कथा का कार्यक्रम चलेगा। दिनाँक 15 जनवरी को पूर्णाहुति व भण्डारा के साथ कार्यक्रम सम्पन्न होगा। उन्होंने बताया कार्यक्रम ग्राम प्रधान चंद्रमणि मिश्र पुजारी शिव मूर्ति तिवारी कथा वाचक आचार्य पंकज शांडिल्य गायत्री शक्ति पीठ गोण्डा के विशेष सहयोग से सम्पन्न हो रहा है। इस अवसर पर भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष आनन्द पाण्डेय पूर्व प्रधान राम चरण गौतम अविनाश शुक्ल पेशकार तिवारी मंतूर शर्मा बीडीसी आल्हा सिंह हरिश्चंद्र सिंह रज्जन तिवारी सहित सैकड़ों लोग उपस्थित रहे।

No comments:

Post a Comment