Saturday, January 2, 2021

सातवीं वर्षगांठ के मौके पर न्यूटन क्लासेज में सुंदरकांड पाठ का आयोजन

संवाददाता राजापाकर दैनिक अयोध्या टाइम्स। प्रखंड मुख्यालय के  भुवनेश्वर चौक स्थित न्यूटन क्लासेस के परिसर में शनिवार को  संस्थान की सातवीं वर्षगांठ भक्तिमय वातावरण में मनाया गया। मौके पर धार्मिक व सामाजिक लोगों की मंडली ने सुंदरकांड का पाठ किया।मालूम हो कि प्रत्येक वर्ष संस्थान के वार्षिकोत्सव के मौके पर बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किया जाता था परंतु इस वर्ष कोरोना काल को ध्यान में रखते हुए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन नहीं किया गया। इस अवसर पर  न्यूटन क्लासेज के निदेशक अमरनाथ चौहान ने कहा कि कोरोना के संकट काल में हमारी संस्था ने बच्चों को ऑनलाइन क्लासेज के माध्यम से  बच्चों को शिक्षा देने का कार्य किया है। आने वाले समय में बिहार सरकार के  निर्देशानुसार मास्क व सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ऑफलाइन क्लासेस का भी संचालन किया जाएगा। मौके पर   रामनरेश सिंह पशुपति नाथ सिंह रामदेनी सिंह भोलानाथ सिंह कमलनाथ चौहान अजय कुमार नितेश कुमार राजीव ठाकुर सनी सिंह परमानंद सिंह सुधीर कुमार चंदन कुमार आदि मौजूद थे ।

No comments:

Post a Comment