Sunday, February 21, 2021

न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम में 552 बच्चों ने लिया हिस्सा


राजापाकर (वैशाली )संवाद सूत्र, दैनिक अयोध्या टाइम्स।

 न्यूटन क्लासेस द्वारा आयोजित न्यूटन टैलेंट सर्च एग्जाम रविवार को प्रखंड क्षेत्र स्थित केसीआई विद्यालय  मे हुई .। इस परीक्षा में राजापाकर प्रखंड क्षेत्र से सातवीं, आठवीं और नौवीं कक्षा के कुल 552 बच्चों ने हिस्सा लिया. परीक्षा में कुल 50 वस्तुनिष्ठ प्रश्न पूछे गए जिनका उत्तर बच्चों ने ओएमआर सीट पर दिया .। न्यूटन क्लासेज के निदेशक अमरनाथ चौहान ने बताया कि इस परीक्षा का परिणाम 26 फरवरी को दोपहर बाद से  न्यूटन क्लासेज के वेबसाइट www.newtonclasses.in  पर देखा जा सकता है.। प्रत्येक वर्ग से रैंक 50 तक आने वाले छात्र-छात्राओं को 27 फरवरी को सम्मानित किया जाएगा.। प्रत्येक वर्ग से रैंक 3 तक आने वाले बच्चों को न्यूटन क्लासेज में 1 वर्ष तक निशुल्क शिक्षा दी जाएगी.। परीक्षा का निरीक्षण कमलनाथ चौहान , वंदना कुमारी, अभिषेक कुमार, नितेश अग्रवाल, राजीव ठाकुर , सनी सिंह, चंदन, आदित्य, अनिकेत, सुधीर , राहुल , निशांत, त्रिपुरारी, अंकित आदि शिक्षकों ने किया.

No comments:

Post a Comment