Thursday, February 25, 2021

श्री राम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर निर्माण हेतु महाअभियान में तेजी

महुआ (वैशाली) संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स।

तुझको तेरा अर्पण 

यही है निधि समर्पण

श्रीराम जन्मभूमि अयोध्या में बन रहे भव्य मंदिर निर्माण हेतु महाअभियान के तहत तेजी दिखाई। महुआ थाना अंतर्गत राजापाकड़ प्रखंड के लगुरॉव बिलंदपुर पंचायत में समाजसेवी मुकुल सिंह जी के द्वारा हम राम भक्तो की टोली को 5100/- रुपया का निधि समर्पण किया। आज पुनः फिर अपने गांव विष्णुपुर बिलंदपुर में राम भक्तो की टोलियों के साथ जाकर घर - घर संपर्क किया। अगर आप किसी कारण बस  अब तक भी निधि समर्पण नहीं किया है तो दोस्तो यह मौका शेष दो दिन रह गए है यानी 27 फरवरी 2021 तक चलेगा तो, आप लोग निधि समर्पण कर सकते है। गर्व कीजिए कि 500 वर्षों के बाद यह कार्य करने का सौभाग्य हम सभी को प्राप्त हुआ हैं।अपना बहुमूल्य समय देकर अभियान में अपने आप को कृतार्थ पाएंगे।

  अभियान में मौजूद हिमांशु नाथ सिंह जी, चंदन जी, रवि गौरव, उज्ज्वल सिंह छोटू जी, प्रशांत सिंह बिक्की जी, तपन सिंह, विक्रम सिंह, मनीष पटेल सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

No comments:

Post a Comment