Wednesday, February 24, 2021

सुनील कुमार गुप्ता को जदयू प्रखंड अध्यक्ष राजापाकर बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में हर्ष दिया बधाई


राजापाकर (वैशाली )संवाद सूत्र, दैनिक अयोध्या टाइम्स।

जनता दल यूनाइटेड के जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह ने बुधवार को राजापाकर प्रखंड के राजापाकर बाजार निवासी सुनील कुमार गुप्ता को जदयू राजापाकर प्रखंड अध्यक्ष के पद पर मनोनीत किया है ।जिलाध्यक्ष ने इनमें पार्टी के प्रति समर्पित भावना ,कर्तव्यनिष्ठ एवं पूर्व में किए गए कार्य क्षमता को देखते हुए राजापाकर प्रखंड का कमान सौंपा है। मालूम हो कि नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार गुप्ता पूर्व में अति पिछड़ा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष के पद पर रह चुके हैं। सुनील कुमार गुप्ता को राजापाकर का प्रखंड अध्यक्ष बनाए जाने पर कार्यकर्ताओं में शिवनाथ सिंह, संजय कुशवाहा, मोहन पटेल ,विनोद पटेल, सुरेश चौधरी, नरेश दास ,मंटू कुमार ,आलोक कुशवाहा, शत्रुघन विश्वकर्मा, ब्रज किशोर गुप्ता , शुभ नारायण राय, सच्चिदानंद शर्मा ,अमरनाथ सिंह, अजीत सिंह एवं कुणाल कुमार ने हर्ष व्यक्त करते हुए प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा , जिला अध्यक्ष सुभाष चंद्र सिंह एवं नवनियुक्त प्रखंड अध्यक्ष सुनील कुमार को बधाई दिया है। कार्यकर्ताओं ने कहा है कि श्री गुप्ता के नए अध्यक्ष बनने पर पार्टी में नया जोश के साथ विकास होगा।

No comments:

Post a Comment