Sunday, August 15, 2021

जनपद में शांतिपूर्ण ढंग से मना स्वतंत्रता दिवस, एसएसपी एटा ने ध्वजारोहण कर कर्मियों को दिलाई राष्ट्रीय एकता तथा अस्प्रश्यता निवारण की शपथ

आज 75वें स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा उदय शंकर सिंह द्वारा पुलिस लाइन क्वार्टर गार्ड प्रांगण में ध्वजारोहण किया गया। साथ ही देश की एकता और अखंडता बनाए रखने के लिए उपस्थित पुलिस कर्मियों को शपथ ग्रहण कराई गई, इस दौरान भारत सरकार एवं प्रशासन द्वारा चिह्नित किये गये पुलिस कर्मियों को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक एटा द्वारा पदक तथा प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया, जिनमें ~

*अति उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए-* 
1. निरीक्षक जयेंद्र प्रसाद, नियुक्ति स्थान- क्राइम ब्रांच
2. मुख्य आरक्षी अजय सिंह, नियुक्ति स्थान- पेशी कला
3. मुख्य आरक्षी गणेश पाल सिंह, नियुक्ति स्थान- पेशी कला
4. मुख्य आरक्षी रविंद्र सिंह नियुक्ति स्थान- एस.आई.ओ कार्यालय
*उत्कृष्ट सेवा पदक के लिए-* 
1. निरीक्षक देवेंद्र नाथ मिश्रा, नियुक्ति स्थान- कोतवाली नगर
2. उप निरीक्षक अनिल कुमार शर्मा, नियुक्ति स्थान- कोतवाली देहात
3. उप निरीक्षक अखिलेश कुमार, नियुक्ति स्थान- थाना मारहरा
4. उप निरीक्षक हेमंत कुमार, नियुक्ति स्थान- निधौली कला
5. मुख्य आरक्षी वसंतकुमार, नियुक्ति स्थान- थाना अलीगंज
6. मुख्य आरक्षी अनिल कुमार शर्मा, नियुक्ति स्थान- थाना राजा का रामपुर
7. मुख्य आरक्षी रामप्रकाश, नियुक्ति स्थान- पेशी अपर पुलिस अधीक्षक
*सराहनीय सेवा सम्मान चिन्ह के लिए-* 
1. रेडियो निरीक्षक श्री शाहनवाज हुसैन, वर्तमान नियुक्ति रेडियो शाखा एटा, इकाई/रेंज- रेडियो हेड क्वार्टर
*डायल 112 मुख्यालय लखनऊ से निम्नलिखित पीआरवी कर्मचारियों को अधिक इवेंट निष्पादित करते हुए भी उत्कृष्ट रिस्पांस बनाए रखने के लिए प्रशस्ति पत्र से सम्मानित किया गया-* 
1. मुख्य आरक्षी रामनिवास, पद- कमांडर, पीआरवी 1946
2. मुख्य आरक्षी लाखन सिंह, पद- कमांडर, पीआरवी 1946
3. महिला आरक्षी प्रीति कुमारी, पद- सब कमांडर, पीआरवी 1946
4. महिला आरक्षी प्रीति वर्मा, पद-सब कमांडर, पीआरवी 1946
5. महिला आरक्षी नीलम सिंह, पद- सब कमांडर, पीआरवी 1946
6. आरक्षी मानवेंद्र सिंह, पद- कमांडर, पीआरवी 1952
7. होमगार्ड सौदान सिंह, पद- पायलट, पीआरवी 1952
 *लोगों की मदद करने वाले जागरूक कॉलर जिनके द्वारा सड़क दुर्घटना की सूचना दी गई जिस पर यूपी 112 द्वारा त्वरित कार्यवाही की गई उनको भी सम्मानित किया गया-* 
1. श्री अनुपम यादव ग्राम यादव नगर नगला मई थाना बागवाला।
 *दिनांक 13.07.2021 को थाना निधौली कला क्षेत्रांतर्गत अज्ञात बदमाशों द्वारा गाड़ी को लूट कर अपहरण करने के उपरांत अल्प समय में किए गए घटना के अनावरण के लिए निम्न कर्मचारियों को सम्मानित किया गया-* 
1. मुख्य आरक्षी हरिश्चंद्र ज्ञानी, नियुक्ति स्थान- सर्विलांस सेल शाखा
2. आरक्षी दीपक त्रिवेदी, नियुक्ति स्थान- इंटेलिजेंस विंग शाखा

तत्पश्चात उपस्थित पुलिस कर्मियों, चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों को मिष्ठान वितरण कर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया,


इस अवसर पर उच्चाधिकारियों द्वारा पुलिस लाइन एवं पुलिस कार्यालय परिसर में वृक्षारोपण किया गया। एसएसपी एटा द्वारा इस दौरान समस्त जनपदवासियों एवं पुलिस कर्मियों को स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी गई। जिला मुख्यालय के साथ साथ जनपद के प्रत्येक थाना एवं कार्यालयों पर भी शांतिपूर्ण ढंग से ध्वजारोहण कर हर्षोल्लास के साथ स्वतंत्रता दिवस मनाया गया,

इस अवसर पर अपर पुलिस अधीक्षक एटा ओमप्रकाश सिंह, क्षेत्राधिकारी श्री इरफान नासिर खान, प्रतिसार निरीक्षक एटा श्री हरपाल सिंह एवं अन्य पुलिस बल उपस्थित रहा,

No comments:

Post a Comment