Friday, July 10, 2020
गैंगस्टर की गिरफ्तारी का कॉमेडी ड्रामा
विश्व जनसंख्या समस्या पर वैश्विक चेतना 2020
साल दर साल विश्व जनसंख्या विस्फोट की स्थिति में हो रही वृद्धि के मद्देनजर, इस स्थिति से अनभिज्ञ हो चुकी समस्त मानव जाति को एक मंच पर लाकर उन्हें बढ़ती हुई जनसंख्या के प्रति सचेत करने की एक पहल विश्व जनसंख्या दिवस (11 जुलाई) के रूप में आयोजित की जाती है। जिसमें दुनिया के लगभग सभी देश मिलकर जनसंख्या विस्फोट से उत्पन्न हो रही समस्त समस्याओं पर आपसी विचार-विमर्श करते हुए इन समस्याओं से निजात पाने हेतु कई वैश्विक सुझावों पर सहमति जाहिर करते हैं। हालांकि इस वर्ष जनसंख्या दिवस का विषय ' परिवार योजना एक मानव अधिकार है ' के अंतर्गत स्वस्थ व सुदृढ़ परिवार की स्थापना में समस्त मानव जाति की भागीदारी को सुनिश्चित करना, मगर फिर भी हर वर्ष जनसंख्या दिवस की भाँति इस बार भी बढ़ती जनसंख्या को केंद्र में रखकर, समस्त मानव जाति को जनसंख्या के महत्व को समझाया जाएगा।
हालांकि जनसंख्या किसी भी राष्ट्र के विकास में महत्वपूर्ण भूमिका अदा करती है। संसाधनों के मुकाबले अगर जनसंख्या की वृद्धि कम है तो यह किसी भी राष्ट्र की बेहतर सामाजिक-आर्थिक स्थिति को प्रेरित करती है। जनसंख्या वृद्धि के प्रति सचेत करते हुए, समस्त मानव जाति को इससे अनवरत घट रहे संसाधनों के प्रति जागरूक करना इस दिवस का मुख्य लक्ष्य होता है। तीव्र गति से बढ़ती हुई वैश्विक जनसंख्या कई बड़ी समस्याओं को जन्म देती है, जिसका प्रभाव मानव जाति के साथ-साथ प्राकृतिक चक्र पर भी प्रत्यक्षतः देखा जा सकता है। बात अगर स्वास्थ्य करें तो एक बच्चे को जन्म देने में प्रतिदिन लगभग 800 महिलाओं की मृत्यु हो जाती है, अतः हम कह सकते हैं कि जननीय स्वास्थ्य और परिवार नियोजन की तरफ समस्त मानव जाति को विशेष ध्यान देने की आवश्यकता है। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर इन मुद्दों पर विशेष जोर दिया जाता रहा है, क्योंकि एक स्वस्थ प्रजनन एक सुदृढ़ विकास को बढ़ावा देता है।
वर्तमान समय में विश्व की जनसंख्या लगभग 7.7 अरब के पार पहुंच चुकी है, इस विशाल जनसंख्या वृद्धि में सबसे ज्यादा योगदान चीन और भारत के द्वारा किया गया है, जो कि एक चिंतनशील मुद्दा है। इस तरह की तीव्र जनसंख्या वृद्धि के मद्देनजर प्रश्न यह उठता है कि क्या हम इतनी बड़ी जनसंख्या के भरण-पोषण हेतु संसाधनों की उपलब्धता सुनिश्चित करने में सक्षम हैं ? अगर हैं ! भी तो आखिर कब तक ? आज जनसंख्या का दबाव जिस तरह संसाधनों के ऊपर बढ़ता जा रहा है, उसे देखकर यह नहीं लगता कि हमारे मौजूदा संसाधन भावी पीढ़ियों के लिए संरक्षित रह सकेंगे। यूएन के एक रिपोर्ट के अनुसार, अनुमान व्यक्त किया गया है कि 2023 तक विश्व की जनसंख्या 8 अरब तथा 2056 तक 10 अरब को पार कर जाएगी। ऐसे में यह आंकड़ें काफी चौकाने वाले हैं कि अगर ऐसा होता है तो दुनिया अनेक समस्याओं का सामना करेगी, मौजूदा जनसंख्या के भरण-पोषण, स्वास्थ्य संबंधी चिंताएं व रोजगार मुहैया कराना, एक बड़ी चुनौती हो जाएगी।
आज जनसंख्या की यह तीव्र वृद्धि पूरी दुनिया के सम्मुख जनसंख्या विस्फोट के रूप में एक चुनौती बनकर खड़ी हो गई है। इस विस्फोटक चुनौती को संभालना पूरी दुनिया के लिए बेहद अहम है, क्योंकि जनसंख्या और संसाधन के बीच गहरा संबंध है, अधिक जनसंख्या अधिक संसाधन का उपयोग करेगी। अतः इस तीव्र गति से बढ़ती हुई जनसंख्या को नियंत्रित करना पूरी दुनिया के लिए बेहद जरूरी हो गया है, जिसके लिए समस्त मानव जाति को हम दो हमारे एक या दो को अपनाते हुए, स्वास्थ्य व सुरक्षा के प्रति जागरूक होना होगा। तीव्र गति से घट रहे संसाधनों का संतुलित उपयोग व संरक्षण सुनिश्चित करना होगा, ताकि भावी पीढ़ी के लिए सुरक्षित व संरक्षित संसाधनों को बचाया जा सके। क्योंकि संसाधन ही किसी समाज के सुदृढ़ विकास का मार्ग प्रशस्त करते हैं।
रचनाकार - मिथलेश सिंह 'मिलिंद'
मरहट, पवई, आजमगढ़ (उत्तर प्रदेश)
कानपुर SP बोले, गाड़ी पलटने के बाद विकास दुबे ने भागने की कोशिश की, आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की
आठ पुलिसकर्मियों की हत्या के मुख्य आरोपी विकास दुबे का एनकाउंटर कर दिया गया है। कानपुर मुठभेड़ की मौत की पुष्टि पुलिस ने की है। कानपुर पश्चिम के एसपी ने बताया कि विकास दुबे को जब लाया जा रहा था तब गाड़ी पलट गई, इसमें जो पुलिसकर्मी घायल हुए उसने उनका पिस्टल छीनने की कोशिश की। पुलिस ने उसे चारों तरफ से घेर कर आत्मसमर्पण कराने की कोशिश की जिसमें उसने जवाबी फायरिंग की। आत्मरक्षा में पुलिस ने फायरिंग की। जिसके बाद उसे कानपुर के अस्पताल लाया गया और चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
गौरतलब है कि विकास दुबे को कानपुर ला रही एसटीएफ के काफिले की गाड़ी पलट गई। हादसा कानपुर टोल प्लाजा से 25 किलोमीटर दूर हुआ। इससे पहले कल विकास दुबे को उज्जैन के महाकाल मंदिर से गिरफ्तार किया गया था।
हथियार छीनकर भागने की कोशिश में गैंगस्टर विकास दुबे का द एंड, शव लेकर हैलट अस्पताल पहुंची पुलिस और STF
विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर लेकर आ रहे उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) का वाहन पलट गया। मौके पर पुलिस पहुंची है। इस हादसे में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस बीच सबसे बड़ी खबर जो सूत्रों के हवाले से आ रही है कि विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और वह मुठभेड़ में मारा गया है।
हथियार छीनकर भागने की कोशिश में 5 लाख के ईनामी बदमाश विकास दुबे को ढेर कर दिया। कानपुर के हैलेट अस्पताल में विकास की डेड बॉडी लेकर पुलिस पहुंची है।
विकास दुबे पुलिस एनकाउंटर में मारा गया
विकास दुबे को मध्य प्रदेश से कानपुर लेकर आ रहे उत्तर प्रदेश स्पेशल टास्क फोर्स(एसटीएफ) का वाहन पलट गया। मौके पर पुलिस पहुंची है। इस हादसे में सभी घायलों को अस्पताल ले जाया गया। इस बीच सूत्रों के हवाले से खबर आ रही है कि विकास दुबे ने भागने की कोशिश की और वह मुठभेड़ में मारा गया है।
Thursday, July 9, 2020
उत्तर प्रदेश में फिर से लॉकडाउन
कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच उत्तर प्रदेश में एक बार फिर से लॉकडाउन लगने जा रहा है। उत्तर प्रदेश सरकार ने कल रात 10 बजे से 13 जुलाई को सुबह 5 बजे तक लॉकडाउन का ऐलान किया है। हालांकि इस लॉकडाउन में जरूरी सामानों की दुकानें खुली रहेंगी। सभी कार्यालय, बाजार और व्यवसायिक प्रतिष्ठान बंद रहेंगे। आवश्यक सेवाओं को अनुमति दी जाएगी। ट्रेनों का संचालन जारी रहेगा।
आपको बता दें कि उत्तर प्रदेश में पिछले 24 घंटों के दौरान कोविड-19 के और 17 मरीजों की मौत हो गई, जबकि संक्रमण के 1,248 नये मामले सामने आने के बाद प्रदेश में इसके कुल मामले बढ़ कर 32,362 हो गये हैं। चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग के अपर मुख्य सचिव अमित मोहन प्रसाद में बृहस्पतिवार को बताया कि पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना वायरस से संक्रमित 17 और लोगों की मौत के साथ इस महामारी से मरने वाले लेागों की कुलसंख्या बढ़कर 862 हो गई है।
पुलिस के हत्थे आया मोस्ट वांटेड विकास दुबे, मध्य प्रदेश के उज्जैन से गिरफ्तार
गैंगस्टर विकास दुबे की तलाश में उत्तर प्रदेश पुलिस जगह-जगह खाक छान रही थी और एक-एक कर उसके गुर्गे को ठिकाने भी लगा रही थी। लेकिन इन सब के बीच पुलिस को बड़ी कामयाबी हासिल हुई। खबरों के अनुसार आखिरकार आठ पुलिसकर्मियों की निर्मम हत्या के आरोपी गैंगस्टर विकास दुबे को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उत्तर प्रदेश सरकार के सूत्रों का कहना है कि कानपुर मुठभेड़ के मुख्य आरोपी विकास दुबे को उज्जैन के एक पुलिस स्टेशन में गिरफ्तार किया गया।
भारत में चीन की 59 ऐप बैन
डीसीपी के आदेशो पर पश्चिमी ठाकुरगंज पुलिस अपराधों पर लगाम लगाने के लिये लगातार दिख रही मुस्तैद
बालागंज चौराहे से कैम्पवेल रोड तक किया पैदल मार्च
पिनाहट में आर्थिक तंगी व बेरोजगारी के चलते लगाई युवक ने लगाई फांसी, मौत
घरेलू कलह के चलते कलयुगी पति ने पत्नी को उतारा मौत के घाट
दवाई लेकर जा रहे दंपत्ति को बाइक सवार युवकों ने मारी गोली
ब्यूरो चीफ:-प्रशान्त यादव दैनिक अयोध्या टाइम्स
मैनपुरी:-घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अस्पताल पहुंचे हमलावरों की तलाश में पुलिस दे रही है दबिश। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम अगौथा के निकट बाइक से जा रहे दंपति को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गंभीरावस्था में दोनों को जिला अस्पताल लाया गया जहां से उन्हें सैफई मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया है। घटना की जानकारी मिलते ही एसपी, एएसपी भारी पुलिस बल के साथ जिला अस्पताल पहुंच गए। लोगों की भारी भीड़ अस्पताल में जमा थी। गोली किसने और क्यों मारी इस संबंध में कोई ठोस जानकारी सामने नहीं आई है।कोतवाली के ग्राम बृजपुर निवासी महेश चंद्र यादव के पुत्र रोहित यादव ने एक वर्ष पूर्व पास के ही गांव की निवासी ज्योति से प्रेम