Tuesday, June 16, 2020

एक अद्द नाजायज तमंचे के साथ एक अभियुक्त गिरफ्तार

दैनिक अयोध्या टाइम्स ,रामपुर- थाना सिविल लाइन रामपुर पुलिस द्वारा नावेद पुत्र जमील खान निवासी अजीतपुर थाना सिविल लाइन, रामपुर को अजीतपुर पुल के पास से गिरफ्तार किया गया, जिसके कब्जे से एक अद्द नाजायज तमंचा 315 बोर मय 02 जिन्दा कारतसू 12 बोर बरामद हुए। इस सम्बंध में थाना सिविल लाइन, रामपुर पर मु0अ0सं0-157/20 धारा 3/25 आम्र्स एक्ट का अभियोग पंजीकृत कर कार्यवाही की जा रही है।

 

एसपी द्वारा जनपद रामपुर के देहात क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर चैकिंग की गई

दैनिक अयोध्या टाइम्स,रामपुर- पुलिस अधीक्षक महोदय शगुन गौतम के आदेशानुसार जनपद-रामपुर के समस्त थाना क्षेत्रों में संदिग्ध वाहन, व्यक्तियों व अवैध अस्लाह की सघन चैकिंग की गई। पुलिस अधीक्षक, महोदय के निर्देशन में थाना शाहबाद क्षेत्रान्तर्गत  व्यस्त चैराहों व बैंकों के आस-पास आने-जाने वाले संदिग्ध वाहनों, व्यक्तियों एवं अवैध अस्लाह की सघन चैकिंग की गई। कोविड-19 की रोकथाम हेतु मास्क न लगाने वाले व्यक्तियों से जुर्माना वसूला किया गया तथा लोगों को सामाजिक दूरी के प्रति जागरूक किया गया। इस दौरान प्रभारी निरीक्षक थाना शाहबाद श्री नरेन्द्र त्यागी मय भारी फोर्स के साथ मौजूद रहे तथा लोगों को मास्क भी वितरित किये गये।  

 

एक गीत

 

ओ  यारा    ओ     यारा

क्यूँ  क्यूँ  क्यूँ  ये  सितम

इतना    तड़पाये       मुझे

हर  घड़ी  ढाये       सितम 

ओ यारा••••••••••••••••

 

देख   के   तेरे    यौवन

जले   मेरा   तन   बदन 

हसरते  हिलोर      मारे   

कब  आये   तुझे   रहम 

कैसे   कहूँ    मैं    तुझसे   

तेरे  बिना  आये  न  चैन 

ओ यारा ------------

 

दूर   न  रह  पायेंगे  हम

एक पल  बिन तेरे सनम

इंतजार      में         तेरी

कैसे    कटे   यह    दिन  

वो  घड़ी   की  आस   में   

पलक   बिछाये   राह  में 

ओ यारा -------------

 

तू      आकर        मिले

एक      जन्नत      मिले 

मैं   बादल   तू     बरखा  

धरती  पर    बरस   पडे    

फिर आये शीतल चाँदनी

तू  लिपटी  रहे बन चकोर

ओ यारा-------------

 

                                आशुतोष

                              पटना बिहार 

 

 

बुजुर्ग परिवार के आधारशिला होते हैं




बुजुर्ग परिवार के आधारशिला होते हैं। सभी को उनके जीवनकाल के अनुभवजन्य ज्ञान का प्रत्यक्ष लाभ उठाना चाहिए। घर के बुजुर्ग छायादार वृक्ष की तरह अपने अनुभवों के मधुर फल से उपकृत करते हैं। अपनी उपस्थिति की घनी छाया से परिवार की हर पीढ़ी को कृतार्थ करते हैं। अपने पूर्वजों से मिले संस्कारों की धाती आने पीढ़ियों को सौंपते समय वे गौरवान्वित अनुभव करते हैं।

          बुजुर्गों की आवश्यकता मनुष्य को हर कदम पर पड़ती है। इस विषय में एक दृष्टान्त याद आ रहा है। किसी समय शादी के अवसर पर दुल्हन वालों ने दूल्हे वालों के समक्ष शर्त रखी कि बारात में वे किसी भी बुजुर्ग को नहीं लेकर आएँगे, केवल युवा ही आएँगे। अब लड़के वाले परेशान हो गए कि बुजुर्गों के बिना बारात कैसे सजेगी?

 तब एक अनुभवी बुजुर्ग ने उन्हें परामर्श दिया कि बारात में दिखाने के लिए सभी युवा ही जाएँ। एक बक्से में एक बुजुर्ग को बिठाकर साथ ले जाया जाए। इससे लड़की वालों की बात भी रह जाएगी और एक बुजुर्ग भी साथ मिल जाएगा।

          इस बात पर राजी होकर बारात दुल्हन के द्वार पर पहुँची। अब वहाँ शादी की रस्में होने लगीं। कुछेक रस्मों के विषय में युवा कुछ नहीं जानते थे। उस समय एक युवक ने अपने ठहरने के स्थान पर जाकर उस बुजुर्ग से सब समझ लिया। वापिस आकर जब उसने उन रस्मों को उचित रीति से निभा लिया। दुल्हन वालों ने दूल्हे वालों से उन रस्मों को ठीक से निभा पाने के विषय में पूछा।

        उस समय उन्होंने ने बताया कि वे एक बुजुर्ग को सबकी नजरों से बचाकर बक्से में छुपाकर लाए हैं। तब सब स्पष्ट हो गया। इसका अर्थ यही है कि युवा कितने भी योग्य क्यों न हो जाएँ, परन्तु बुजुर्गों से अधिक निपुण नहीं हो सकते। अत: बुजुर्गों के अनुभव और ज्ञान का लौहा युवावर्ग को मानना चाहिए।

          बजुर्ग परिवार में नमक की तरह होते हैं। यदि मीठे की तरह उन्हें कहेंगे, तो उचित नहीं होगा क्योंकि मीठे से मनुष्य शीघ्र ऊब जाता है। मीठे खाद्यान्न कितने ही स्वादिष्ट क्यों न हों, उनसे मन जल्दी भर जाता है। नमक से वह कभी नहीं ऊबता। नमक से भोजन का स्वाद बढ़ता है, वैसे ही बजुर्गों से परिवार के संस्कार बढ़ते हैं।भोजन में नमक का होना जितना आवश्यक होता है, उतना ही घर में बजुर्गों का होना अनिवार्य होता है।

          माता-पिता मनुष्य के लिए भगवान का रूप होते हैं। जीवन पर्यन्त उनकी सेवा करके भी उनके ऋण से उऋण नहीं हुआ जा सकता। ईश्वर को हम इन भौतिक चर्म चक्षुओं से नहीं देख सकते, पर वे उसके प्रतिनिधि के रूप में हमारे पास रहते हैं। जिस घर में माँ-बाप हंसते हैं अर्थात् सन्तुष्ट और खुशहाल रहते हैँ, प्रभु स्वयं ही उस घर में बसते हैं। वहाँ सुख-शान्ति की कभी कमी नहीं रहती। 

        इसके विपरीत जिस घर में उनका अपमान होता है या वे कष्ट पाते हैँ। वहाँ पर कष्ट-क्लेश अपना स्थायी निवास बना लेते हैं। मन्दिरों में जाकर पत्थर के भगवान के आगे माथा रगड़ने के स्थान पर, घर में बैठे जीवित भगवान का पूजन-अर्चन सदा ही कल्याणकारी होता है, यह सार्वभौमिक सत्य है।

 

          बुजुर्ग अपने घर-परिवार के हों अथवा कोई अन्य हों, अपने पूर्वाग्रह और अहं का त्याग करके उनके अनुभवों का लाभ उठाना चाहिए। जो बुजुर्गों की अवहेलना करते हैं उन्हें ऐसा न करने का परामर्श देना चाहिए। ईश्वर से उनकी सद् बुद्धि की कामना करनी चाहिए। जब किसी के भी द्वारा दिए गए श्राप फलदायी हो सकते हैं, तो बुजुर्गों के द्वारा दिए गए आशीर्वाद भी मनुष्य के लिए निस्सन्देह फलीभूत होते है। 

 

रीमा मिश्रा"नव्या"

आसनसोल(पश्चिम बंगाल)



 

 


 

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार: मामून शाह खान

दैनिक अयोध्या टाइम्स,रामपुर- सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाधी समाधि पर बैठकर पेट्रोल/डीजल के बढ़ाये गए दामों को वापिस लेने का आवाहन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ ज़ोरदार विरोध किया 

इस दौरान कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार 10 दिनों से बढ़ोत्तरी हो रही है जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम बहुत कम है कोरोनावायरस के दौरान लॉकडाउन से आर्थिक मुसीबत झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और मुसीबत बढ़ाएंगे. घाव पर नमक छिड़कना बताया है कोरोना संकट के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को 130 करोड़ भारतीयों पर वार और पीएम मोदी को देश को लूटने वाला बताया है सरकार खुलकर डकैती डालने का काम कर रही है पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी की परेशानियां बढ़ा दी है डीजल के दाम से किसान के ऊपर भी हमला किया गया है पिछले 6 वर्षों में पेट्रोल पर 258% एवं डीजल पर 820% EXCISE DUTY के माध्यम से कमाये गए 18,00,000 करोड़ रुपये इस आपदा में जनता के लिए इस्तमाल करा जाए जनता का पैसा है सरकार हर तरफ जनता को लूटने का काम कर रही है केन्द्र सरकार एक लीटर पर 50 रुपय और प्रदेश सरकार 10 रुपय ले रही है सारे देशों में पेट्रोल डीजल के दाम घट रहे है जबकि हिन्दुस्तान में दाम बढ़ रहे है आज भाजपा ने देश के साथ विशवासघात किया है करोना काल में जब देश की जनता आर्थिक मन्दी से गुज़र रहा है ऐसे में सरकार पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ाकर डकैती डाल रही है इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष नौमान खां, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सय्यद फैसल हसन, शारिब खान,एजाज खां, दिव्यांश सिंघल ,रघुवीर सिंह मौजूद रहे।

 

पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर जनता को लूट रही सरकार: मामून शाह खान

दैनिक अयोध्या टाइम्स,रामपुर- सोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए आज कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने गाधी समाधि पर बैठकर पेट्रोल/डीजल के बढ़ाये गए दामों को वापिस लेने का आवाहन किया और केन्द्र सरकार के खिलाफ ज़ोरदार विरोध किया 

इस दौरान कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष धर्मेन्द्र देव गुप्ता ने पेट्रोल डीजल के दामों में लगातार 10 दिनों से बढ़ोत्तरी हो रही है जबकि अंतर्राष्ट्रीय बाज़ार में कच्चे तेल के दाम बहुत कम है कोरोनावायरस के दौरान लॉकडाउन से आर्थिक मुसीबत झेल रहे लोगों को पेट्रोल-डीजल के बढ़े दाम और मुसीबत बढ़ाएंगे. घाव पर नमक छिड़कना बताया है कोरोना संकट के दौरान पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाने को 130 करोड़ भारतीयों पर वार और पीएम मोदी को देश को लूटने वाला बताया है सरकार खुलकर डकैती डालने का काम कर रही है पेट्रोल डीजल के दाम बढ़ाकर सरकार ने आम आदमी की परेशानियां बढ़ा दी है डीजल के दाम से किसान के ऊपर भी हमला किया गया है पिछले 6 वर्षों में पेट्रोल पर 258% एवं डीजल पर 820% EXCISE DUTY के माध्यम से कमाये गए 18,00,000 करोड़ रुपये इस आपदा में जनता के लिए इस्तमाल करा जाए जनता का पैसा है सरकार हर तरफ जनता को लूटने का काम कर रही है केन्द्र सरकार एक लीटर पर 50 रुपय और प्रदेश सरकार 10 रुपय ले रही है सारे देशों में पेट्रोल डीजल के दाम घट रहे है जबकि हिन्दुस्तान में दाम बढ़ रहे है आज भाजपा ने देश के साथ विशवासघात किया है करोना काल में जब देश की जनता आर्थिक मन्दी से गुज़र रहा है ऐसे में सरकार पेट्रोल डीज़ल के दाम बढ़ाकर डकैती डाल रही है इस मौके पर शहर अध्यक्ष मामून शाह खां, युवा कांग्रेस के ज़िला अध्यक्ष नौमान खां, युवा कांग्रेस के शहर अध्यक्ष सय्यद फैसल हसन, शारिब खान,एजाज खां, दिव्यांश सिंघल ,रघुवीर सिंह मौजूद रहे।

 

अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के प्रदेश अध्यक्ष प्रदीप सिंह बब्बू ने सुशांत सिंह राजपूत के मौत की न्यायिक जांच की मांग की






प्रदुम दीक्षित, संवाददाता लखनऊ, दैनिक अयोध्या टाइम्स

लखनऊ | प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि सुशांत सिंह राजपूत की आत्महत्या एक प्रायोजित हत्या है।एक अभिनेता जो अंतरिक्ष विज्ञान, मेटा फिजिक्स, ज्योतिष, शिव के अर्थ और नासा की खोजो के बारे में बात करता है वह निराशावादी नहीं हो सकता। बताते हैं कि यशराज फ़िल्म्स धर्मा प्रॉडक्शन और बालाजी जैसे बड़े निर्माताओं ने सुशांत सिंह राजपूत को अघोषित बैन कर रखा था। सुशांत कहीं न कहीं नेपोटिज्म के शिकार हो गए जिसका सरगना करण जौहर है।

एक छोटे शहर से आए सुशांत सिंह राजपूत ने बॉलीवुड में बिना गॉडफादर के अपनी मेहनत से यह मुकाम हासिल किया था।

एमएस धोनी और छिछोरे जैसे हिट फिल्म देने के बाद सुशांत सिंह ने 7 फिल्में साइन की थी,6 महीने में सारी फिल्में सुशांत के हाथ से निकल गई। प्रसिद्ध फिल्मकार शेखर कपूर ने अपने ट्वीट में इसका इशारा भी किया है।

बॉलीवुड का यह गैंग सुशांत सिंह राजपूत की मौत का जिम्मेदार है । यह गैंग उन युवाओं के सपनों की मौत का भी जिम्मेदार है,जो छोटे शहरों से आकर अपनी मेहनत से शानदार मुकाम हासिल करते हैं या उसकी कोशिश करते हैं।

प्रदीप सिंह बब्बू ने कहा कि हम केंद्र सरकार से और महाराष्ट्र की सरकार से मांग करते हैं कि सुशांत सिंह राजपूत की मौत की न्यायिक जांच हो और दोषियों को कड़ी से कड़ी सजा मिले जिससे कि भविष्य में कोई भी दूसरा सुशांत सिंह राजपूत इस साजिश का शिकार ना बने।


 

 



 



कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू की रिहाई पर अयोध्या कांग्रेस जन मुदित

अयोध्या,प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की जमानत हाई कोर्ट द्वारा मंजूर किए जाने पर कांग्रेस जनों में खुशी की लहर दौड़ गई कांग्रेस अध्यक्ष अखिलेश यादव,पूर्व अध्यक्ष राजेंद्र प्रताप सिंह ने कहा अंततः सत्य की जीत हुई  और लोकतंत्र जीता साथ ही पूरे प्रदेश में सेवा सत्याग्रह आंदोलन के जरिए जरूरतमंद को भोजन करा कर प्रदेश अध्यक्ष श्री अजय कुमार लल्लू की रिहाई के लिए बुलंद की गई आवाज सार्थक हुई।पीसीसी सदस्य मोहम्मद शरीफ,महानगर अध्यक्ष अकबर अली मेजर,पूर्व महानगर अध्यक्ष सुनील पाठक ने कहा भारतीय जनता  पार्टी की योगी सरकार ने उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू को फर्जी मुकदमे में जेल भेज कर जो उत्पीड़न की कार्रवाई है उसे हर गरीब मजदूरों ने देखा है कि हमारी आवाज उठाने वाले हमारे सुख-दुख में साथ चलने वाले के साथ योगी सरकार ने किस प्रकार का कृत्य किया है आज उनकी साजिश को माननीय उच्च न्यायालय ने अजय कुमार लल्लू को जमानत देकर आईना दिखाया है कांग्रेस नेताओं ने कहा अजय कुमार लल्लू का संघर्ष आने वाले दिनों में कांग्रेस को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।







 

 


 



 



बीती रात हुए सड़क हादसे में दो युवकों की मौत एक गंभीर रूप से घायल






*विनय सिंह ब्यूरो चीफ बाराबंकी*

असंद्रा थाना क्षेत्र में बीती रात हुए एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई जबकि तीसरा सवार बाल- बाल बच गया l  हादसा हैदरगढ़- भिटरिया मार्ग पर नूरपुर तिराहे के निकट हुआ l बताया जाता है कि कोतवाली हैदरगढ़ क्षेत्र के घरकुइयां निवासी रामनाथ गांव के ही राहुल तथा राजन के साथ बाइक से धनौली गांव निमंत्रण में आया था l निमंत्रण से वापस जाते समय नूरपुर तिराहे के पास उसकी बाइक एक तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आ गई l इस हादसे में राहुल की मौके पर ही मौत हो गई जबकि रामनाथ को गंभीर अवस्था में उपचार के लिए जिला अस्पताल ले जाया गया जहां उपचार के दौरान उसकी भी मौत हो गई l हादसे में राजन बाल-बाल बच गया उसे मामूली चोटें आई हैं l हादसे के बाद चालक वाहन लेकर मौके से फरार हो गया l सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने आवश्यक लिखापढ़ी के बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया l


 

 



 



ज़िला मीडिया प्रभारी आशीष सिंह आर्यन ने रक्तदान कर स्नातक प्रत्याशी राम सिंह राणा को जन्मदिन का दिया उपहार मौके पर  समाजवादी नेता रहे उपस्थित




बाराबंकी ( ) वैश्विक महामारी ( कोविड-19 ) कोरोना वायरस के दौरान जनपद में रक्त की कमी ना होने एवं समाज में जागरूकता पैदा करने के उद्देश्य से पूर्व मंत्री एवं सदस्य विधान परिषद, स्नातक निर्वाचन क्षेत्र, लखनऊ खण्ड से समाजवादी पार्टी के अधिकृत प्रत्याशी राम सिंह राणा के जन्मदिन को ज़िला चिकित्सालय, बाराबंकी के ब्लड बैंक में रक्तदान करके जिला मीडिया प्रभारी, सपा, बाराबंकी आशीष सिंह आर्यन ने मनाया !

 इस अवसर पर सपा ज़िलाध्यक्ष हाफ़िज़ अयाज़ अहमद ने राणा जी को जन्मदिन की बधाई देते हुए कहा कि समाजवादी नौजवान साथी आर्यन द्वारा पार्टी प्रत्याशी राम सिंह राणा जी के जन्मदिन को रक्तदान करके मानना अन्य युवा नेताओं को प्रेरणा देने का कार्य करेगा ! सभी समाजवादी इस महामारी में आगे आकर लोगों की सहायता करें और रक्तदान करके जन्मदिन मानना एक सराहनीय कार्य है !

इस अवसर पर पूर्व विधायक राम मगन रावत, ब्लड बैंक प्रभारी एस. के. शुक्ला, निवर्तमान प्रदेश सचिव - यूथ ब्रिगेड सपा दानिश सिद्दीक़ी, प्रीतम वर्मा, करुणेश द्विवेदी केडी, मनोज वर्मा मन्नू, राजन शुक्ला, सन्दीप सिंह, यशवंत यादव रामू, मौजीराम, एडवोकेट सुहैल अहमद राईन, राम समुज यादव, एडवोकेट शिवम शुक्ला, राजाराम रावत, दीपक वर्मा, पंकज कुमार वर्मा, शैलेश कुमार, अल्तमश उस्मानी आदि लोग मौजूद रहे और सभी ने राणा जी को फ़ोन पर जन्मदिन की बधाई दी !


 

 



 

महाराजपुर में दम्पत्ति के शव मिलने से क्षेत्र में मचा हड़कंप




योगेश दीक्षित

कानपुर में एक बृद्ध दंपत्ति की का शव तालाब में मिलने से पूरे क्षेत्र में सनसनी का माहौल हो गया | कुछ ही देर में सैकड़ो की भीड़ घटनास्थल पर पहुंची | सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगो से मृतकों के बारे में जानकारी करी | फिलहाल मौत का कारण ज़हर खाना बताया जा रहा है,लेकिन  मौत की गुत्थी सुलझाने के लिए पुलिस दोनों शवों का पोस्टमार्टम करवा रही है | महाराजपुर थाना क्षेत्र के सलेमपुर गांव के रहने वाले 65 वर्षीय बद्री कुशवाहा और उनकी पत्नी शिव प्यारी कुशवाहा पारिवारिक विवाद के कारण काफी दिनों से अवसाद में थे | मंगलवार को दोनों के शव सरसौल गांव के बाहर बने तालाब में पाया गया | ग्रामीणों की सूचना पर पुलिस व फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच पड़ताल करने के बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम भेज दिया | एसपी ग्रामीण प्रदुम्न सिंह का कहना है कि फिलहाल दोनों ने ज़हर खाकर आत्महत्या करी है | पुलिस ने जब गहनता से छानबीन करी तब पता चला कि दोनों अपनी लड़की के घर में रह रहे थे,जंहा पर जमा पूंजी ख़त्म होने के बाद वो वापस अपने घर लौट आये थे | एसपी का कहना है कि पति पत्नी के शवों का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है,जांच रिपोर्ट आने के बाद उचित कार्यवाही की जायेगी |


 

 



 

श्रमिकों के लिए मनरेगा बना सहारा - प्रधान पति शिवकुमार सिंह 




प्रतापगढ़  प्रधान पति शिवकुमार सिंह का कहना है कि उत्तर प्रदेश के प्रतापगढ़ जनपद में श्रमिकों के लिए मनरेगा इस वक्त सहारा बना हुआ है। जहां मजदूर अपनी रोजी रोटी चलाने के लिए महाराष्ट्र, गुजरात दिल्ली चंडीगढ़ जैसे दूसरे राज्यों में जाते थे।वही कोरोना वैश्विक महामारी के चलते जहां पूरा देश लाॅकडाउन हुआ तो मजदूरों पर संकट आ पड़ा। सरकार लगातार श्रमिकों के लिए ट्रेन बस चलवा कर उनको उनके घर तक पहुंचा रही है तो वही सरकार मनरेगा के तहत मजदूरों को रोजगार दे रही है, अंतू थाना क्षेत्र के ग्राम सभा गौराडांङ में गनीयन तारा तालाब की सफाई प्रवासी मजदूरों के द्वारा चल रहा है वही मजदूरों से जब बात की गई तो मजदूरों ने दिल खोलकर सूबे के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, ग्राम प्रधान मीना सिंह की तारीफो के पुल बांध दिए। मजदूरों ने कहा मुझे समय से रोजगार मिल गया यही काफी है, इस खबर की जानकारी रवि सिंह निवासी गौराडांङ ने दी है,


 

 



 

उम्मीद

जब पानी बिन सूखें वृक्ष और खेत-खलियान

जिस व्यथा के कारण होता किसान परेशान

 

तब बादल बरसे खिली चेहरे पे मुस्कान

उम्मीद की धारा बन कर आई प्रकृति का वरदान

 

आशाओं का पानी कभी न सूखने देना मन से

हौंसलों की खनकती आवाज़ गूँजती रहे जन-जन के जीते मन से 

 

आई आज विकट संकट की घड़ी

जानलेवा बन रही लापरवाही बढ़ी

 

नोबल कोरोना वायरस है वैश्विक महामारी की कड़ी

नैतिक जागरूकता से बच सकती है ज़िन्दगी की लड़ी

 

घर पर रहकर हम यही लगाते आस 

यह जीवन उम्मीदों की ज़िन्दा प्यास 

 

~अतुल पाठक