Wednesday, December 30, 2020

एक सौ पाँच वर्षीय बनारसी देवी के ब्रह्मभोज में सैकड़ों लोग हुए शामिल

वैशाली जिले के मिश्रौलिया निवासी एक सौ पाँच वर्षीया बनारसी देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शरीक हुए और उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में शरीक होने वालों में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामा शंकर दास,रजिस्टार  पी.ए .दरभंगा डॉ. नवीन कुमार, डॉ. रिंकी कुमारी,डॉ. विजय कुमार गुप्ता ,डॉ. प्रो. बिगन राम,डॉ. आशीष कुमार सहित सैकड़ों लोग शरीक हुए व  भोज  ग्रहण किया।स्वर्गीय बनारसी देवी अपने पीछे पुत्र सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार अचल,राजदेव प्रसाद, धर्मदेव प्रसाद पुत्री सुमित्रा पुत्रवधू मंजू कुमारी(शिक्षिका),शर्मीला कुमारी, अभिलाषा कुमारी एवं  पौत्र आदित्य, आर्यण,आदर्श आर्यण,सीमांत आर्यन,दीपक एवं पोती  सुषमा ,सीमा, अल्का, रेखा ,काजल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गयीं हैं।कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. नवीन व डॉ. सुशील कुमार  ने स्वर्गीय बनारसी देवी के सादा जीवन उच्च विचार पर विस्तार से प्रकाश डाला।

No comments:

Post a Comment