वैशाली जिले के मिश्रौलिया निवासी एक सौ पाँच वर्षीया बनारसी देवी के ब्रह्मभोज कार्यक्रम में कई गणमान्य लोग शरीक हुए और उनके तैलचित्र पर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में शरीक होने वालों में पटना उच्च न्यायालय के अधिवक्ता रामा शंकर दास,रजिस्टार पी.ए .दरभंगा डॉ. नवीन कुमार, डॉ. रिंकी कुमारी,डॉ. विजय कुमार गुप्ता ,डॉ. प्रो. बिगन राम,डॉ. आशीष कुमार सहित सैकड़ों लोग शरीक हुए व भोज ग्रहण किया।स्वर्गीय बनारसी देवी अपने पीछे पुत्र सेवानिवृत्त शिक्षक कृष्ण कुमार अचल,राजदेव प्रसाद, धर्मदेव प्रसाद पुत्री सुमित्रा पुत्रवधू मंजू कुमारी(शिक्षिका),शर्मीला कुमारी, अभिलाषा कुमारी एवं पौत्र आदित्य, आर्यण,आदर्श आर्यण,सीमांत आर्यन,दीपक एवं पोती सुषमा ,सीमा, अल्का, रेखा ,काजल सहित भरा-पूरा परिवार छोड़ गयीं हैं।कार्यक्रम में उपस्थित डॉ. नवीन व डॉ. सुशील कुमार ने स्वर्गीय बनारसी देवी के सादा जीवन उच्च विचार पर विस्तार से प्रकाश डाला।
Wednesday, December 30, 2020
अंचल कार्यालय में अमीन के न होने से भूमि मापी का कार्य बाधित
राजापाकर(संवाद सूत्र)दैनिक अयोध्या टाइम्स। सरकारी अमीन के अंचल कार्यालय में कार्यरत नहीं होने से प्रखंड वासियों को भूमि पैमाइश में भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मालूम हो कि सरकार भूमि विवाद से संबंधित घटनाओं को रोकना चाहती है लेकिन उसके लिए अंचल कार्यालय में सरकारी अमीनो की भारी कमी है। जिससे ससमय विवादित भूमि का पैमाइश नहीं हो पाता है नतीजतन हमेशा भूमि विवाद से संबंधित घटनाओं की समस्या बनी रहती है। अंचलाधिकारी स्वयंप्रभा ने बताया कि अंचल कार्यालय में मेरे योगदान किए हुए 4 माह हुए हैं। दर्जनों आवेदन भूमि माफी के लिए पड़े हुए हैं ।लेकिन अमीन की अनुपलब्धता के कारण पैमाइश नहीं हो रही है। मात्र 4 माह में महज एक भूमि मापी की गई है। जिससे कार्य करने में भारी परेशानी हो रही है। इस संबंध में अंचलाधिकारी द्वारा जिला पदाधिकारी वैशाली को पत्र द्वारा सूचित भी किया गया है। सरकारी अमीन की हालत यह है कि एक अमीन तीन से चार प्रखंडों का कार्यभार संभाले हुए हैं। ऐसी स्थिति में एक प्रखंड में अमीन कितने दिन समय दे पाएंगे। पूर्व के अंचलाधिकारी व वर्तमान द्वारा जिलाधिकारी वैशाली को बार-बार लिखित एवं मौखिक सूचना देने के बावजूद भी अंचल कार्यालय में स्थायी अमीन की आज तक प्रतिनियुक्ति नहीं की गई। सीपीआई नेता महेंद्र गुप्ता किसान नेता बिंदेश्वर राय जगन्नाथ सिंह भागवत साह जितेंद्र सिंह आदि लोगों ने जिला पदाधिकारी वैशाली एवं भूमि राजस्व विभाग से शीघ्र प्रखंड में स्थाई अमीन के नियुक्ति की मांग की है ताकि विवादित पड़े दर्जनों आवेदनों में भूमि पैमाइश कर विवाद को हल किया जा सके।
पूर्व प्रधान व व्यापारी नेता सुजीत पाण्डेय की हत्या में शामिल शूटर पुलिस मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार
पुष्पेंद्र सिंह संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ
अंतरराष्ट्रीय काव्य प्रेमी मंच ने बनाया अनूठा कीर्तिमान
विश्व के 16 देशों की 120 कवयित्रियों ने किया काव्य पाठ
प्रसपा ने भाजपा सरकार की किसान विरोधी नीतियों को गांव गांव,पांव पांव नगर नगर डगर डगर रानीगंज में सम्पन्न हुई
संवाददाता रणविजय सिंह यादव प्रतापगढ़।
प्रमोद व मोना की जनसभाओं मे उमड़ी भीड़ को लेकर समर्थक उत्साह से लवरेज
दैनिक अयोध्या टाइम्स
जरूरतमंदो को बांटे गये कम्बल, हुआ सुंदरकाण्ड
दैनिक अयोध्या टाइम्स
छुट्टा गौवंश के संरक्षण के लिए विधायक ज्ञान तिवारी विकास मंत्री लक्ष्मी नारायण चौधरी से मिले
ऋषी मिश्रा सीतापुर।
युवक एवं महिला मंगल दलों को उपलब्ध कराई गई खेल सामग्री
*युवा राष्ट्र की शक्ति का प्रतीक है- हमीरपुर विधायक*
उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल कपूरथला इकाई का हुआ गठन
पुष्पेंद्र सिंह संवाददाता दैनिक अयोध्या टाइम्स लखनऊ
राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता में डॉ. बिश्नोई ने जीता सिल्वर मेडल
गाजियाबाद, ब्यूरो। यूपी योगा एशोसिएशन उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में 38वीं राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का आयोजन दुहाई गाजियाबाद में सम्पन्न हुआ। जिसमें 35 से 45 आयु वर्ग में जनपद के डॉ. मनोज बिश्नोई ने दूसरा स्थान पाकर सिल्वर मेडल अपने नाम कर भारसी ही नही अपितु जनपद शामली का नाम रोशन किया। डॉ. मनोज भारसी के प्राथमिक विद्यालय भारसी नंबर एक मे प्रधानाध्यापक के पद पर कार्यरात है। साथ ही यूटा के प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष व सहारनपुर मंडल के संयोजक भी है। यूटा कार्यकता एवं शिक्षकों में इस उपलब्धि पर खुशी की लहर दौड़ गयी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि लोकेश प्रजापति कैबिनेट मिनिस्टर पिछड़ा वर्ग आयोग ने सर्टीफिकेट प्रदान किया, एवं एशोसिएशन के प्रदेश सचिव आचार्य श्री यश परासर ने मैडल पहनाया।
जिलाधिकारी की अध्यक्षता में आयोजित हुई जल जीवन मिशन की बैठक
अमेठी विजय कुमार सिंह
लोनी के समाज सेवी ने दिया 7 दिन का अल्टीमेटम, करेंगें पालिका का घेराव
लोनी,ब्यूरो (आरजू इदरीसी)। लोनी नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नं 54 - 55 में गंदे पानी की निकासी सर दर्द बन चुकी है। लोनी के कई क्षेत्र इकराम नगर, मुस्तफाबाद, सुल्तान नगर आदि में सड़के व नालियों का निर्माण न होने की वजह से पानी की निकासी की एक बहुत बड़ी समस्या बनी हुई है। घरों से निकलने वाला गन्दा पानी आस - पास खाली पड़े प्लॉट में जमा हो जाता है। जो अधिक जमा होने पर खुद एक समस्या का कारण बन जाता है। जिसको निकालने के लिए सम्बंधित अधिकारियों को अवगत भी कराया जाता है। लेकिन सिर्फ आश्वासन दिया जाता है। पानी ज्यादा जमा होने के कारण आस - पास बने मकानों की नींव के अंदर जाना शुरू हो जाता है। जिसकी वजह से कोई भी बड़ा हादसा होने को आशंका बनी रहती है। लोनी में पहले भी जलभराव के कारण कई मासूम बच्चों की जान जा चुकी है। ऐसा ही कुछ हाल लोनी की मुस्तफाबाद कॉलोनी का है। जहां गन्दे पानी की निकासी लोगो के लिए जी का जंजाल बन चुका है। पानी की निकासी को लेकर आए दिन कहीं न कहीं झगड़ा होता रहता है। स्थानीय निवासी लोनी नगर पालिका को बार - बार इसके बारे में अवगत कराते है। सड़क निर्माण, पानी की निकासी, जैसी बुनियादी सुविधाओं की मांग करते है। लेकिन अधिकारी धन का अभाव बता कर अपना पीछा छुड़ा लेते है। ऐसा ही कुछ काम जनप्रतिनिधियों का है। वोट मांगने के समय पर तो जनता को झूठा सपना दिखा कर वोट बटोर लेते है। जितने के बाद जनता के बीच आने को भी तैयार नही होते है।